डोनाल्ड ट्रंप ने 75 से अधिक देशों पर टैरिफ में 90 दिनों की छूट की घोषणा की, चीन पर सख्त कार्रवाई

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप ने 75 से अधिक देशों के लिए 90 दिनों की टैरिफ छूट का ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा कि ये वे देश हैं जो अमेरिका के साथ बेहतर व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं..

डोनाल्ड ट्रंप ने 75 से अधिक देशों पर टैरिफ में 90 दिनों की छूट की घोषणा की, चीन पर सख्त कार्रवाई
10-04-2025 - 09:55 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप ने 75 से अधिक देशों के लिए 90 दिनों की टैरिफ छूट का ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा कि ये वे देश हैं जो अमेरिका के साथ बेहतर व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं और जिन्होंने अब तक कोई प्रतिशोधी कदम नहीं उठाया है।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा, मैंने 90 दिनों की PAUSE को मंजूरी दी है और इस दौरान रेसिप्रोकल टैरिफ को घटाकर 10% कर दिया है, जो तुरंत प्रभावी होगा।”

शेयर बाजार में उछाल

इस अप्रत्याशित ऐलान के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखा गया। शुरुआती घंटों में ही मार्केट 5 प्रतिशत से अधिक उछल गया।

प्रेस सचिव का मीडिया पर हमला

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने मीडिया की आलोचना करते हुए कहा कि मीडिया ‘आर्ट ऑफ द डील’ को समझने में विफल रहा है और ट्रंप की रणनीति पर बेवजह संदेह जता रहा है।”

चीन पर ट्रंप का प्रहार

हालांकि, ट्रंप ने चीन के लिए बिल्कुल अलग रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि चीन द्वारा अमेरिका पर 84% टैरिफ लगाने के फैसले के बाद, अमेरिका भी 120% टैरिफ लगाएगा। उन्होंने कहा, चीन ने पहले 34% टैरिफ का ऐलान किया था, जिसे अब बढ़ाकर 84% कर दिया गया है। अमेरिका इसका करारा जवाब देगा।,” 

अमेरिकी परिवारों को सलाह: अभी खरीदें शेयर

ट्रंप ने अमेरिकी नागरिकों से कहा कि वे इस "टैरिफ उथल-पुथल" को एक मौके के रूप में देखें। ट्रंप ने अपने संदेश में कहा, अभी शेयर खरीदने का बेहतरीन समय है। कीमतें कम हैं और मुनाफे की संभावना अधिक।” 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।