रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी से की बात, ट्रंप संग हालिया मुलाकात की जानकारी दी
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अलास्का में हुई अपनी बैठक के बारे में जानकारी साझा..
नयी दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अलास्का में हुई अपनी बैठक के बारे में जानकारी साझा की।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (X) पर एक पोस्ट में अपने "मित्र" पुतिन को इस वार्ता की जानकारी देने के लिए धन्यवाद दिया।
मोदी ने लिखा, "अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन का फोन कॉल और अलास्का में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनकी हालिया बैठक के बारे में विचार साझा करने के लिए आभार।"
पीएम मोदी ने कहा कि भारत लगातार यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की वकालत करता रहा है और इस दिशा में सभी प्रयासों का समर्थन करता है।
उन्होंने आगे कहा, "आगामी दिनों में हमारे बीच निरंतर संवाद को लेकर उत्सुक हूं।"
Thank my friend, President Putin, for his phone call and for sharing insights on his recent meeting with President Trump in Alaska. India has consistently called for a peaceful resolution of the Ukraine conflict and supports all efforts in this regard. I look forward to our… — Narendra Modi (@narendramodi) August 18, 2025
भारत सरकार के आधिकारिक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को पिछले सप्ताह अलास्का में अमेरिका के राष्ट्रपति से हुई अपनी बैठक का आकलन साझा किया।
बयान में कहा गया, "राष्ट्रपति पुतिन का आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने यह दोहराया कि भारत का हमेशा से यही रुख रहा है कि कूटनीति और वार्ता के जरिए संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान निकाला जाए। उन्होंने कहा कि भारत इस दिशा में होने वाले सभी प्रयासों का समर्थन करता है।"
बयान में यह भी जोड़ा गया कि दोनों नेताओं ने भारत-रूस द्विपक्षीय सहयोग से जुड़े कई मुद्दों पर भी चर्चा की, ताकि दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाया जा सके।
गौरतलब है कि पुतिन ने हाल ही में अलास्का में ट्रंप से मुलाकात की थी। इस बैठक का मुख्य फोकस रूस-यूक्रेन युद्ध रहा।
यह मुलाकात पुतिन की 2015 के बाद पहली बार अमेरिकी जमीन पर उपस्थिति थी और ट्रंप के 2024 में व्हाइट हाउस वापसी के बाद दोनों नेताओं के बीच पहला शिखर सम्मेलन।
हालांकि ट्रंप ने इस वार्ता को "महत्वपूर्ण प्रगति" और "बेहतरीन कदम" बताया, लेकिन कोई ठोस समझौता या युद्धविराम नहीं हो सका।
यह बैठक ऐसे समय में हुई जब ट्रंप ने भारत पर रूस से तेल खरीद को लेकर कड़े प्रतिबंध भी लगाए थे।
What's Your Reaction?