सपा सांसद जया बच्चन ने कहा, महाकुंभ में सबसे ज्यादा 'प्रदूषित' है पानी: 'नदियों में फेंकी गई लाशें...'

समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान हुई भगदड़ को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने यह दावा किया कि कुंभ में पानी बेहद प्रदूषित हो चुका है, क्योंकि नदी में शव बहाए जा रहे हैं।

सपा सांसद जया बच्चन ने कहा, महाकुंभ में सबसे ज्यादा 'प्रदूषित' है पानी: 'नदियों में फेंकी गई लाशें...'
05-02-2025 - 10:03 AM

नयी दिल्ली। समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान हुई भगदड़ को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने यह दावा किया कि कुंभ में पानी बेहद प्रदूषित हो चुका है, क्योंकि नदी में शव बहाए जा रहे हैं

राज्यसभा में 'जल शक्ति' पर चर्चा के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए जया बच्चन ने सरकार की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाया और कहा, "अभी सबसे ज्यादा प्रदूषित पानी कहां है?"

'महाकुंभ का पानी शवों से हुआ प्रदूषित..'

राज्यसभा में चर्चा के दौरान जया बच्चन ने उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि महाकुंभ में भगदड़ के बाद मरने वालों के शव नदी में बहा दिए गए, जिससे पानी प्रदूषित हो गया।

उन्होंने कहा, "अभी सबसे ज्यादा प्रदूषित पानी कहां है? कुंभ में..। भगदड़ में मारे गए लोगों के शव नदी में बहा दिए गए हैं, जिससे पानी प्रदूषित हो गया है। लेकिन, असली मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।" उनकी इस टिप्पणी ने महाकुंभ में स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर चल रही चिंताओं को और बढ़ा दिया।

'आम जनता के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं' - जया बच्चन का आरोप

जया बच्चन ने महाकुंभ में आम और वीआईपी श्रद्धालुओं के साथ भेदभाव को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वीआईपी लोगों को विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं, जबकि आम श्रद्धालु दुर्व्यवस्थाओं का सामना करने के लिए मजबूर हैं

उन्होंने कहा, "कुंभ में आम लोगों के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं है, उनके लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया है, जबकि वीआईपी लोगों को खास सुविधाएं दी जा रही हैं।"

भगदड़ को लेकर संसद में हंगामा, विपक्ष ने की विशेष चर्चा की मांग

महाकुंभ भगदड़ में हुई मौतों के मुद्दे पर विपक्ष ने लोकसभा में हंगामा किया। विपक्षी सांसदों ने इस मुद्दे पर पूरी चर्चा और सरकार से जवाबदेही की मांग की।

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई और के.सी. वेणुगोपाल ने प्रश्नकाल निलंबित करने की मांग की, ताकि इस त्रासदी पर बहस हो सके। हालांकि, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे पर बाद में बहस की जाएगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।