मुर्मू पर ये क्या बोल गए अधीर, देश में मच गया बवाल

NULL

मुर्मू पर ये क्या बोल गए अधीर, देश में मच गया बवाल
29-07-2022 - 11:18 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 'राष्ट्रपत्नी' कहकर संबोधित किया। 27 जुलाई को उन्होंने एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में कहा कि जब देश की राष्ट्रपत्नी जी सबके लिए हैं तो हमारे लिए क्यों नहीं? इसके बाद गुरुवार, 28 जुलाई को सदन के दोनों सदनों में सत्तारूढ़ पार्टी ने जमकर हंगामा किया। बीजेपी सासंद मनोज तिवारी ने अधीर रंजन चौधरी के लिए सजा की मांग की है। उधर, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के डिंडोरी में अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 153बी और 505(2) के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है। डिंडोरी के एएसपी जगन्नाथ मार्कन ने बताया कि एफआईआर को दिल्ली भेजा जा रहा है।
कोई सांसद ने राष्ट्रपति के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करता है तो इसके दो पहलू हैं। अगर सदन की कार्यवाही के दौरान कोई सांसद अभद्र टिप्पणी करता है तो लोकसभा स्पीकर या फिर उनकी अनुपस्थिति में सदन में मौजूद पदेन अध्यक्ष उस सांसद के खिलाफ एक्शन ले सकते हैं। अगर कोई सांसद सदन के बाहर राष्ट्रपति के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करता है तो उसके खिलाफ आईपीसी के तहत कार्रवाई हो सकती है। सदन के बाहर सांसद एक आम आदमी है और जो नियम एक आम आदमी के ऊपर लागू होते हैं, वही नियम कानून सांसद के ऊपर भी लागू होते हैं।
रामगोपाल वर्मा पर दर्ज हो चुका है केस
कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा पर राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर विवादित टिप्पणी के बाद लखनऊ में मुकदमा दर्ज हुआ। हालांकि अपनी टिप्पणी को लेकर बाद में रामगोपाल वर्मा ने माफी भी मांग ली थी।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।