होर्मुज संकट में ‘नया रास्ता’? ओमान तट से गुजरकर 3 टैंकरों ने ईरानी चेकपोस्ट को किया बायपास
वैश्विक ऊर्जा बाजार के लिए अहम Strait of Hormuz में जारी तनाव के बीच एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। सऊदी अरब और यूएई का कच्चा तेल और एलएनजी लेकर जा रहे तीन टैंकरों ने कथित तौर पर ओमान के तट के सहारे एक वैकल्पिक मार्ग अपनाकर ईरान के नियंत्रण वाले चेकपॉइंट को बायपास..
नयी दिल्ली/दुबई। वैश्विक ऊर्जा बाजार के लिए अहम Strait of Hormuz में जारी तनाव के बीच एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। सऊदी अरब और यूएई का कच्चा तेल और एलएनजी लेकर जा रहे तीन टैंकरों ने कथित तौर पर ओमान के तट के सहारे एक वैकल्पिक मार्ग अपनाकर ईरान के नियंत्रण वाले चेकपॉइंट को बायपास कर दिया।
ओमान के रास्ते निकले टैंकर
रिपोर्ट्स के अनुसार, ये टैंकर Musandam Peninsula के तट से सटे हुए रास्ते से फारस की खाड़ी से बाहर निकले। यह मार्ग सामान्य उत्तरी रूट से अलग है, जो आमतौर पर ईरान के नियंत्रण वाले क्षेत्रों से होकर गुजरता है।
Mario Nawfal ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि यह “ईरान के टोल सिस्टम से बचने का नया तरीका” हो सकता है। उनके अनुसार, सैटेलाइट तस्वीरों ने इस असामान्य रूट की पुष्टि की है और ये पूरी तरह वास्तविक जहाज थे।
युद्ध के बाद पहली बड़ी आवाजाही
बताया जा रहा है कि 28 फरवरी से शुरू हुए संघर्ष के बाद ये पहले ऐसे बड़े टैंकर हैं, जो पूरी तरह बीमित और प्रतिबंधों का पालन करते हुए खाड़ी से बाहर निकले हैं।
दो सुपरटैंकरों में ही लगभग 40 लाख बैरल कच्चा तेल लदा हुआ था, जबकि एक एलएनजी जहाज खाली बताया गया।
ओमान की मध्यस्थता की भूमिका?
विशेषज्ञों का मानना है कि Oman, जो लंबे समय से Iran और पश्चिमी देशों के बीच संतुलन बनाए हुए है, इस सुरक्षित मार्ग की व्यवस्था में अहम भूमिका निभा सकता है।
यह भी माना जा रहा है कि या तो ईरान ने इस मार्ग को अनुमति दी है या वह इसे रोक नहीं सका।
ट्रैकिंग में आई दिक्कतें
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, इन जहाजों ने ओमानी पहचान के साथ यात्रा की और मुसंदम क्षेत्र के पास पहुंचने पर सिग्नल ट्रांसमिशन बंद कर दिया।
इस इलाके में पहले से ही सिग्नल जैमिंग और स्पूफिंग की समस्या है, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जहाजों ने पूरा मार्ग सफलतापूर्वक पार किया या नहीं।
What's Your Reaction?