Rajasthan: राजकीय अवकाश के दिन संचालित होंगे उप पंजीयक कार्यालय, बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व के राजकीय अवकाश पर भी होगी रजिस्ट्री

आमजन की सुविधा के लिए प्रत्येक शनिवार-रविवार की भांति बुधवार, 26 फरवरी, 2025 को राजकीय अवकाश के दिन भी राजस्थान भर के सभी उप पंजीयक कार्यालयों में राजकार्य होगा। इन कार्यालयों में सामान्य दिनों की भांति पंजीयन एवं मुद्रांक संबंधी सभी कामकाज किए जायेंगे।

Rajasthan:  राजकीय अवकाश के दिन संचालित होंगे उप पंजीयक कार्यालय, बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व के राजकीय अवकाश पर भी होगी रजिस्ट्री
25-02-2025 - 06:37 AM

जयपुर। आमजन की सुविधा के लिए प्रत्येक शनिवार-रविवार की भांति बुधवार, 26 फरवरी, 2025 को राजकीय अवकाश के दिन भी राजस्थान भर के सभी उप पंजीयक कार्यालयों में राजकार्य होगा। इन कार्यालयों में सामान्य दिनों की भांति पंजीयन एवं मुद्रांक संबंधी सभी कामकाज किए जायेंगे।

उप महानिरीक्षक, मुद्रांक डॉ गोरधन लाल शर्मा ने बताया कि कार्यालय महानिरीक्षक मुद्रांक एवं पंजीयन, अजमेर द्वारा जारी आदेशों की अनुपालना में महाशिवरात्रि अवकाश के दिन को जयपुर जिले के समस्त उप पंजीयक कार्यालय सामान्य कार्य दिवस के समान खुले रहेगें। उक्त दिनांक को सभी प्रकार के दस्तावेजों का पंजीयन, बकाया राशि की वसूली से संबंधित समस्त कार्य सम्पादित किये जायेंगे। इसी प्रकार मार्च के सभी शनिवार एवं रविवार को भी सभी उप पंजीयक कार्यालय खुले रहेगें।

पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग द्वारा अधिक राजस्व अर्जन के उद्वेश्य से ये निर्णय लिया गया है । पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग का निर्धारित राजस्व लक्ष्य भी 11 हजार करोड़ रुपये से बढ़ाकर 11 हजार 900 करोड़ रुपये कर दिया गया है। जिसकी प्राप्ति के लिए विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।