सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट पीडीएफ जारी

<p><em><strong>सीबीएसई 10वीं, 12वीं डेटशीट 2023 पीडीएफ डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 29 दिसंबर 2022 को वर्ष 2022-23 की सेकंडरी और सीनियर सेकंडरी कक्षाओं के लिए वार्षिक परीक्षाओं हेतु डेटशीट जारी कर दी है। इसके मुताबिक दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं 15 फरवरी से होंगी।</strong></em></p>

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट पीडीएफ जारी
30-12-2022 - 09:30 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

10वीं और 12वीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 की तैयारी में जुटे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं, 12वीं डेटशीट 2023 जारी कर दी है। बोर्ड द्वारा सेकंडरी और सीनियर सेकंडरी  कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए सीबीएसई टाइमटेबल 2023 को वीरवार, 29 दिसंबर 2022 को जारी किया गया। इसके साथ ही, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं डेटशीट 2023 पीडीएफ डाउनलोड और सीबीएसई 12वीं डेटशीट 2023 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव भी कर दिया है। ऐसे में सीबीएसई बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों में वर्ष 2022-23 के दौरान पंजीकृत और वार्षिक परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरे स्टूडेंट्स अपनी सम्बन्धित कक्षा के लिए सीबीएसई टाइम-टेबल 2023 पीडीएफ बोर्ड की वेबसाइट पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए गए डायरक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।


सीबीएसई बोर्ड डेटशीट 2023 के मुताबिक सेकंडरी (कक्षा 10) की वार्षिक परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च 2023 तक चलेंगी। सबसे पहले दिन पेंटिंग, राइ, गुरुंग, तमांग, शेरपा और थाई के पेपर आयोजित किए जाएंगे और सबसे आखिर में 21 मार्च को मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड और मैथमेटिक्स बेसिक का पेपर होगा। इसी प्रकार, सीनियर सेकंडरी (कक्षा 12) की वार्षिक परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर 5 अप्रेल तक चलेंगी। पहले दिन आंत्रप्रेन्योरशिप का पेपर होगा और सबसे आखिर में साइक्लॉजी का पेपर आयोजित किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।