सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर लगाए ‘व्यभिचार, क्रूरता और परित्याग’ के आरोप, दाखिल किया तलाक का केस..
अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादी को लेकर लंबे समय से चर्चाएँ हो रही हैं। अब अपने लेटेस्ट व्लॉग में सुनीता ने तलाक से जुड़ी अफ़वाहों पर खुलकर बात की है। Hauterrfly की एक रिपोर्ट के अनुसार, सुनिता आहूजा ने तलाक की कार्यवाही शुरू कर दी है..
मुंबई। अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादी को लेकर लंबे समय से चर्चाएँ हो रही हैं। अब अपने लेटेस्ट व्लॉग में सुनीता ने तलाक से जुड़ी अफ़वाहों पर खुलकर बात की है। Hauterrfly की एक रिपोर्ट के अनुसार, सुनिता आहूजा ने तलाक की कार्यवाही शुरू कर दी है और इसके पीछे व्यभिचार (Adultery), क्रूरता (Cruelty) और परित्याग (Desertion) को मुख्य कारण बताया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनीता आहूजा ने हिंदू विवाह अधिनियम 1955 की धारा 13 (1) (i), (ia), (ib) के तहत तलाक की अर्जी दाखिल की है।
यह ध्यान देने योग्य है कि अदालत ने 25 मई को गोविंदा को समन जारी किया था और दोनों पति-पत्नी मसले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, अभिनेता अब तक अदालत में पेश नहीं हुए हैं।
सुनीता ने भावुक होकर कहा, “मैं जब गोविंदा से मिली तब मैंने माता से यही मांगा कि मेरी शादी उनसे हो जाए और मेरा जीवन अच्छा बीते। माता ने सारी मनोकामनाएँ पूरी कीं। बच्चे भी दे दिए दोनों। लेकिन, हर सच मिलना आसान नहीं होता, उतार-चढ़ाव आ ही जाते हैं। फिर भी मेरा माता पर इतना विश्वास है कि आज मैं चाहे जो देख रही हूँ, मैं जानती हूँ जो मेरा घर तोड़ने की कोशिश करेगा, उसके लिए माँ काली बैठी हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “एक अच्छे इंसान और एक अच्छी औरत को दुख देना अच्छी बात नहीं है। मैं तीनों माताओं से बहुत प्रेम करती हूँ। जो भी परिस्थिति हो और जो भी घर-परिवार तोड़ने की कोशिश करेगा, उसे माँ बख्शेंगी नहीं।”
View this post on Instagram
गौरतलब है कि इस साल फरवरी में खबरें आई थीं कि गोविंदा और सुनीता के बीच लगातार मतभेद और जीवनशैली को लेकर असहमतियाँ बढ़ रही हैं। साथ ही अभिनेता की एक 30 वर्षीय मराठी अभिनेत्री से कथित नज़दीकियों को भी बड़ी वजह माना गया था।
हालाँकि, बाद में उनके वकील और पारिवारिक मित्र ललित बिंदल ने स्पष्ट किया था कि भले ही तलाक के कागज़ात छह महीने पहले दाखिल किए गए थे लेकिन कपल सुलह की कोशिश कर रहा है और अब भी साथ में मजबूती से खड़ा है।
What's Your Reaction?