NIA की हिरासत में तहव्वुर राणाः आत्महत्या के संदेह को लेकर निगरानी, मांगी सिर्फ तीन चीजें कुरान, पेन और...
मुंबई आतंकी हमलों (2008) के साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाए जाने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। राणा को 18 दिनों की NIA कस्टडी में भेजा गया है और वह इस दौरान आत्महत्या की आशंका को देखते हुए निगरानी में रखा गया है।
नयी दिल्ली। मुंबई आतंकी हमलों (2008) के साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाए जाने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। राणा को 18 दिनों की NIA कस्टडी में भेजा गया है और वह इस दौरान आत्महत्या की आशंका को देखते हुए निगरानी में रखा गया है।
राणा को दिल्ली के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित NIA मुख्यालय की एक उच्च-सुरक्षित कोठरी में रखा गया है और 24x7 निगरानी की जा रही है।
हिरासत में मांगी सिर्फ तीन चीजें
NIA अधिकारियों के अनुसार, तहव्वुर राणा ने हिरासत में तीन चीजों की मांग की:-
- कुरान की एक प्रति
- एक पेन
- कागज़
NIA ने उसे कुरान की प्रति, एक पेन और सॉफ्ट-टिप पेन उपलब्ध करवा दी है। अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया है कि राणा इन वस्तुओं का स्वयं को नुकसान पहुंचाने के लिए उपयोग न कर सके।
अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद भारत लाया गया
- राणा, पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक हैं और लॉस एंजेलिस के मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में बंद थे।
- अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने राणा की अंतिम अपील को खारिज कर दिया, जिसके बाद उन्हें विशेष विमान से भारत लाया गया।
NIA की जांच के मुख्य बिंदु
- NIA राणा से 2008 मुंबई हमलों की बड़ी साजिश को लेकर पूछताछ कर रही है, जिसमें 166 लोगों की जान गई थी और 238 से अधिक लोग घायल हुए थे।
- जांच एजेंसी राणा और डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाऊद गिलानी के बीच हुई बातचीत के आधार पर सवाल पूछ रही है।
- राणा की ISI (पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी) और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के साथ संदिग्ध संबंधों को लेकर भी पूछताछ हो रही है।
- एजेंसी यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि हमले से पहले राणा ने उत्तर और दक्षिण भारत में किन जगहों की यात्रा की थी।
NIA का आधिकारिक बयान
NIA ने शुक्रवार तड़के कोर्ट के आदेश के बाद बयान दिया, "राणा 18 दिनों तक NIA की हिरासत में रहेगा। इस दौरान एजेंसी उसका गहन परीक्षण करेगी ताकि 2008 के भयावह हमलों के पीछे की पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जा सके।"
What's Your Reaction?