प्रेग्नेंट महिलाओं से अस्पताल कर लेता था डील, दिल्ली में बच्चों की खरीद-फरोख्त

प्रेग्नेंट महिलाओं से अस्पताल कर लेता था डील, दिल्ली में बच्चों की खरीद-फरोख्त
31-08-2022 - 11:51 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

दिल्ली पुलिस ने नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त में संलिप्त होने के आरोप में एक निजी अस्पताल के मालिक समेत तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि जहांगीरपुरी इलाके में स्थित संजय ग्लोबल अस्पताल के मालिक डॉ संजय कुमार मलिक (40) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त के बारे में जानकारी मिलने के बाद जाल बिछाकर ये गिरफ्तारियां की गई हैं। रोहिणी के सेक्टर तीन में जाल बिछाया गया जहां हेड कांस्टेबल प्रदीप ने जाली ग्राहक बनकर आरोपियों से बातचीत की।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दो महिलाएं मधु सैनी और सीमा कुमारी (नाम बदले हुए) मुखबिर और ‘अंडरकवर’ पुलिस कर्मी से मिली। इसके बाद मलिक से भी उनकी मुलाकात हुई और फिर रुखसाना (नाम बदला हुआ) एक नवजात बच्ची के साथ उनसे मिली। रोहिणी के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रणव तायल ने बताया कि उन्होंने बच्ची को और उसके जन्म से संबंधित दस्तावेज़ दिखाये। ‘अंडरकवर’ पुलिस कर्मी ने 1.10 लाख रुपये में सौदा तय किया और इसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया कि नवजात बच्ची रुखसाना की थी जो अविवाहित है। वह जब सात माह की गर्भवती थी तो गर्भपात के लिए मलिक के अस्पताल गई थी क्योंकि उसके प्रेमी ने उसे छोड़ दिया था।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।