बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के बीच तारिक रहमान का बड़ा बयान, बोले किअगर BNP सत्ता में आई तो दंगाइयों पर होगी सख्त कार्रवाई

बांग्लादेश के आम चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक दल मतदाताओं को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के नेता तारिक रहमान ने भी अपने चुनावी प्रचार को तेज कर दिया है और मतदाताओं से कई वादे..

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के बीच तारिक रहमान का बड़ा बयान, बोले किअगर BNP सत्ता में आई तो दंगाइयों पर होगी सख्त कार्रवाई
27-01-2026 - 01:33 PM

नयी दिल्ली। बांग्लादेश के आम चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक दल मतदाताओं को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के नेता तारिक रहमान ने भी अपने चुनावी प्रचार को तेज कर दिया है और मतदाताओं से कई वादे कर रहे हैं। बांग्लादेश में चुनाव 12 फरवरी को होने हैं। अपने चुनावी वादों में रहमान ने कहा कि यदि BNP सत्ता में आती है तो उसकी दो प्रमुख प्राथमिकताएं होंगी—भ्रष्टाचार पर काबू पाना और कानून-व्यवस्था में सुधार करना।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रही है। शेख हसीना की अवामी लीग को इन चुनावों में भाग लेने की अनुमति नहीं दिए जाने के बाद, वर्तमान समय में बांग्लादेश में BNP सबसे मजबूत राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरकर सामने आई है।

BNP अध्यक्ष तारिक रहमान को देश के अगले प्रधानमंत्री पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। ऐसे में दंगाइयों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का उनका संकेत काफी अहम माना जा रहा है।

कानून तोड़ने वालों से कोई समझौता नहीं”: तारिक रहमान

रविवार को चटगांव (चट्टोग्राम) में एक रैली को संबोधित करते हुए BNP अध्यक्ष तारिक रहमान ने कहा, “मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि हमारा रुख बिल्कुल स्पष्ट है। जो कोई भी कानून तोड़ेगा या भ्रष्टाचार के जरिए बाधाएं खड़ी करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों से हम सख्ती से निपटेंगे।”

द डेली स्टार’ की रिपोर्ट के मुताबिक, तारिक ने आगे कहा, “BNP दो काम सफलतापूर्वक कर सकती है। पहला, लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना ताकि वे सुरक्षित माहौल में अपनी रोजी-रोटी कमा सकें। हमने यह खालिदा जिया की सरकार के दौरान पहले ही दिखाया है। हम एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सख्ती से नियंत्रण करेंगे, ताकि आम लोग बिना डर के अपना जीवन जी सकें।”

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाएगी BNP सरकार

BNP नेता तारिक रहमान ने बांग्लादेश की जनता को भरोसा दिलाया कि यदि उनकी सरकार सत्ता में आती है तो भ्रष्टाचार का पूरी तरह सफाया किया जाएगा। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के कार्यकाल का जिक्र करते हुए रहमान ने कहा कि जिया ने देश को भ्रष्टाचार के शिकंजे से बाहर निकालने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए थे।

उन्होंने कहा, “हमारी सरकार ने यह साबित किया है कि वह भ्रष्टाचार पर नियंत्रण कर सकती है। कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर हम जनता के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”

तारिक रहमान ने आगे कहा कि कानून सभी के लिए समान है। अपराधियों की पहचान उनके अपराध से होगी। अपराधी चाहे कोई भी हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार के मामलों में भी यही नीति अपनाई जाएगी, इसमें किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।