बांग्लादेश में अगला प्रधानमंत्री कौन? तरीक रहमान, शफीकुर रहमान या कोई और?
बांग्लादेश में नई सरकार के गठन और प्रधानमंत्री के चयन के लिए सामान्य चुनाव किसी भी समय घोषित किए जा सकते हैं। जातीय संसद (जतिया संघसद) की 300 सीटों के लिए चुनाव कराने की तैयारी चुनाव आयोग ने पूरी कर ली है। शेख हसीना के सत्ता से बेदखल होने के बाद बांग्लादेश की राजनीतिक तस्वीर पूरी तरह बदल..
ढाका। बांग्लादेश में नई सरकार के गठन और प्रधानमंत्री के चयन के लिए सामान्य चुनाव किसी भी समय घोषित किए जा सकते हैं। जातीय संसद (जतिया संघसद) की 300 सीटों के लिए चुनाव कराने की तैयारी चुनाव आयोग ने पूरी कर ली है। शेख हसीना के सत्ता से बेदखल होने के बाद बांग्लादेश की राजनीतिक तस्वीर पूरी तरह बदल गई है।
पहली बार प्रधानमंत्री पद के लिए चार बड़े दावेदार मैदान में हैं—और चारों ही पहली बार पीएम पद की दौड़ में उतर रहे हैं।
सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 151 सीटें जीतना अनिवार्य है। इस बार मुकाबला तीन प्रमुख दलों के बीच है। सबसे पुरानी पार्टी अवामी लीग चुनाव नहीं लड़ेगी—इसे अंतरिम सरकार की पहल पर चुनाव आयोग ने प्रतिबंधित कर दिया है।
कौन होगा बांग्लादेश का अगला प्रधानमंत्री?
1. तरीक रहमान (Tarique Rahman)
- बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के शीर्ष नेता और सबसे बड़े विपक्षी दल के प्रमुख दावेदार।
- इस समय लंदन में निर्वासन में रह रहे हैं।
- बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे।
- अब तक हुए सभी सर्वेक्षणों में BNP को बढ़त मिलती दिख रही है।
- यदि सर्वे सही साबित हुए, तो तरीक रहमान प्रधानमंत्री बन सकते हैं।
- तरीक की मां 2001 में आखिरी बार प्रधानमंत्री बनी थीं।
- तब से उनका परिवार सत्ता से बाहर है।
2. जुबैदा रहमान (Zubaida Rahman)
- तरीक रहमान की पत्नी और BNP की प्रमुख चेहरा।
- शेख हसीना के खिलाफ हुए तख्तापलट के बाद से राजनीति में सक्रिय।
- ऐसा कहा जा रहा है कि यदि किसी कारण तरीक प्रधानमंत्री नहीं बन पाए, तो BNP की ओर से जुबैदा रहमान अगली दावेदार होंगी।
What's Your Reaction?