नववर्ष पर होगा जयपुर में पथ संचलन, तैयारियां पूरी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च 2025 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर जयपुर शहर में पथ संचलन निकाला जाएगा। मुख्य कार्यक्रम महाराजा कॉलेज खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा

नववर्ष पर होगा जयपुर में पथ संचलन, तैयारियां पूरी
24-03-2025 - 01:06 PM

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च 2025 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर जयपुर शहर में पथ संचलन निकाला जाएगा मुख्य कार्यक्रम महाराजा कॉलेज खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि महंत स्वामी अक्षयानंद जी महाराज जगदगुरु आश्रम जयपुर व मुख्य वक्ता राजस्थान के क्षेत्र प्रचारक निंबाराम रहने वाले हैं

इसके  पश्चात पथ संचलन अजमेरी गेट, छोटी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार ,बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, सांगानेरी गेट, मोती डूंगरी रोड होते हुए रामनिवास बाग, महाराजा कॉलेज मैदान में संपन्न होगा पथ संचलन की पूर्व तैयारी में रविवार को शहर के लगभग 31 स्थानों पर बस्ती व नगरों के पथ संचलन आयोजित किए गए जिनमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में बढ़-चढ़कर भाग लिया 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।