महत्वपूर्ण वार्ताओं के लिए इस सप्ताह भारत आएंगी शीर्ष अमेरिकी राजनयिक..एजेंडे में क्या है?
संयुक्त राज्य अमेरिका की अंडर सेक्रेटरी ऑफ स्टेट फॉर पॉलिटिकल अफेयर्स एलिसन हूकर इस सप्ताह भारत के पांच दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। अमेरिकी दूतावास और भारत स्थित कॉन्सुलेट्स द्वारा जारी बयान के अनुसार, हूकर 7 दिसंबर से 11 दिसंबर तक भारत में ..
नयी दिल्ली। संयुक्त राज्य अमेरिका की अंडर सेक्रेटरी ऑफ स्टेट फॉर पॉलिटिकल अफेयर्स एलिसन हूकर इस सप्ताह भारत के पांच दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। अमेरिकी दूतावास और भारत स्थित कॉन्सुलेट्स द्वारा जारी बयान के अनुसार, हूकर 7 दिसंबर से 11 दिसंबर तक भारत में रहेंगी और इस दौरान उनके कार्यक्रम नई दिल्ली और बेंगलुरु में निर्धारित हैं।
अमेरिकी दूतावास द्वारा जारी बयान में कहा गया है, “संयुक्त राज्य अमेरिका की अंडर सेक्रेटरी ऑफ स्टेट फॉर पॉलिटिकल अफेयर्स, एलिसन हूकर, 7 से 11 दिसंबर तक नई दिल्ली और बेंगलुरु की यात्रा करेंगी। नई दिल्ली में वे भारतीय वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर क्षेत्रीय सुरक्षा, आर्थिक सहयोग और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझा प्राथमिकताओं पर चर्चा करेंगी, जिसमें विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ होने वाली फॉरेन ऑफिस कंसल्टेशंस भी शामिल हैं।”
बयान में आगे कहा गया,“बेंगलुरु में अंडर सेक्रेटरी हूकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का दौरा करेंगी और भारत के अंतरिक्ष, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों के प्रमुख नेताओं से मिलकर अमेरिका-भारत अनुसंधान साझेदारी में नवाचार को बढ़ावा देने तथा व्यापक सहयोग के अवसरों पर विचार-विमर्श करेंगी।”
What's Your Reaction?