ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया “महान व्यक्ति”, अगले साल भारत यात्रा के संकेत दिए

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा करते हुए उन्हें “महान व्यक्ति” और “मित्र” बताया। ट्रंप ने संकेत दिया कि वे अगले वर्ष भारत की यात्रा कर सकते हैं, जो दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को मज़बूत करने के निरंतर प्रयासों का हिस्सा..

ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया “महान व्यक्ति”, अगले साल भारत यात्रा के संकेत दिए
07-11-2025 - 11:17 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा करते हुए उन्हें “महान व्यक्ति” और “मित्र” बताया। ट्रंप ने संकेत दिया कि वे अगले वर्ष भारत की यात्रा कर सकते हैं, जो दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को मज़बूत करने के निरंतर प्रयासों का हिस्सा होगी।

व्हाइट हाउस में वजन घटाने की दवाओं की कीमतें घटाने से संबंधित एक नए सौदे की घोषणा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि उनकी पीएम मोदी से बातचीत “बेहद अच्छी” चल रही है।

उन्होंने (मोदी ने) रूस से ख़रीद लगभग बंद कर दी है। वह मेरे मित्र हैं, हम बातचीत करते हैं, और वह चाहते हैं कि मैं भारत आऊं। हम इसे तय करेंगे... प्रधानमंत्री मोदी एक महान व्यक्ति हैं, और मैं भारत जाऊंगा,” ट्रंप ने कहा।

जब उनसे सीधे पूछा गया कि क्या वे अगले साल भारत की यात्रा करेंगे, तो ट्रंप ने जवाब दिया,संभव है, हां।”

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट और ट्रंप-मोदी संबंध

यह बयान ऐसे समय आया है जब न्यूयॉर्क टाइम्स ने अगस्त में एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसमें कहा गया था कि ट्रंप अब इस वर्ष के अंत में होने वाले क्वाड समिट में भारत जाने का इरादा नहीं रखते।
रिपोर्ट का शीर्षक था — द नोबेल प्राइज एंड अ टेस्टि फोन कॉल: हाउ द ट्रंप-मोदी रिलेशनशिप अनरेवेल्ड”जिसमें दावा किया गया था कि हालांकि ट्रंप ने पहले प्रधानमंत्री मोदी को आश्वासन दिया था कि वे सम्मेलन में शामिल होंगे, लेकिन बाद में इस योजना को रद्द कर दिया गया।

 व्हाइट हाउस कार्यक्रम में हुई हलचल

ट्रंप ने ये टिप्पणियां उस समय कीं जब व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही थी। इस दौरान अमेरिका में लोकप्रिय वजन घटाने वाली दवाओं की कीमतें कम करने के लिए एक नई पहल शुरू की जा रही थी।
घोषणा के दौरान एक कंपनी प्रतिनिधि अचानक बेहोश हो गया, जिसके बाद कार्यक्रम कुछ देर के लिए रोक दिया गया।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने कहा, ओवल ऑफिस में चल रहे मोस्ट फेवर्ड नेशंस ऐलान के दौरान एक प्रतिनिधि बेहोश हो गए थे। मेडिकल यूनिट ने तुरंत कार्रवाई की, और अब वह पूरी तरह ठीक हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस जल्द ही फिर शुरू होगी।”

व्यापार वार्ता और रूस पर ट्रंप की टिप्पणी

ट्रंप के बयान ऐसे समय आए हैं जब भारत-अमेरिका के बीच व्यापारिक वार्ता चल रही है।
अमेरिका ने हाल ही में भारत द्वारा रूस से तेल खरीद जारी रखने के कारण 50 प्रतिशत तक के शुल्क (जिसमें 25% अतिरिक्त ड्यूटी भी शामिल है) लगाने का निर्णय लिया है।

व्हाइट हाउस प्रेस सचिव लेविट ने मंगलवार को कहा था, राष्ट्रपति भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर बेहद सकारात्मक हैं। कुछ हफ्ते पहले उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से सीधे बात की थी, जब उन्होंने ओवल ऑफिस में भारतीय-अमेरिकी अधिकारियों के साथ दिवाली मनाई थी।”

ट्रंप ने एशिया दौरे के दौरान कहा था कि भारत ने रूस से तेल खरीद “काफी घटा दी है” और पीएम मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत रूसी कच्चे तेल के आयात को कम या बंद करने की दिशा में काम करेगा।

यह रुख ट्रंप प्रशासन की उस व्यापक नीति के अनुरूप है जिसमें वह यूक्रेन युद्ध के बीच रूस को आर्थिक रूप से अलग-थलग करने के प्रयास कर रहा है।

 भारत का जवाब: “हमारी ऊर्जा नीति राष्ट्रीय हितों पर आधारित”

भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने ट्रंप की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत की ऊर्जा नीति राष्ट्रीय हितों और उपभोक्ता कल्याण पर आधारित है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा. भारत तेल और गैस का एक प्रमुख आयातक देश है। अस्थिर ऊर्जा परिदृश्य में भारतीय उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता है। हमारी आयात नीति इसी उद्देश्य से संचालित होती है।”

उन्होंने आगे कहा, जहां तक अमेरिका का सवाल है, हमने पिछले एक दशक में ऊर्जा सहयोग को लगातार बढ़ाया है। मौजूदा प्रशासन ने इस सहयोग को और गहरा करने में रुचि दिखाई है। इस पर वार्ता जारी है।”

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।