अमेरिकी रिपोर्ट में पाकिस्तान के ‘सैन्य बढ़त’ के दावे पर विवाद, चीन पर दुष्प्रचार फैलाने का आरोप

अमेरिका की यूएस-चाइना इकोनॉमिक एंड सिक्योरिटी रिव्यू कमीशन (USCC) की एक नयी रिपोर्ट ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मई 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए चार दिन के संघर्ष में पाकिस्तान ने “बढ़त हासिल” की..

अमेरिकी रिपोर्ट में पाकिस्तान के ‘सैन्य बढ़त’ के दावे पर विवाद, चीन पर दुष्प्रचार फैलाने का आरोप
21-11-2025 - 10:43 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

नयी दिल्ली। अमेरिका की यूएस-चाइना इकोनॉमिक एंड सिक्योरिटी रिव्यू कमीशन (USCC) की एक नयी रिपोर्ट ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मई 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए चार दिन के संघर्ष में पाकिस्तान ने “बढ़त हासिल” की।
रिपोर्ट इस संघर्ष को पहलगाम आतंकी हमले के बाद की स्थिति से जोड़ती है और आरोप लगाती है कि चीन ने इस मौके का उपयोग कर उन्नत हथियारों का परीक्षण और प्रदर्शन किया।

इसके अलावा रिपोर्ट का कहना है कि चीन ने सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट, AI-Generated इमेजेज और दुष्प्रचार अभियान चलाकर फ्रांस के राफेल लड़ाकू विमान की छवि खराब करने और अपने J-35 फाइटर जेट को बढ़ावा देने की कोशिश की।

चीन पर दुष्प्रचार फैलाने के आरोप

USCC के अनुसार, चीन ने संघर्ष के दौरान बड़े पैमाने पर डिजिटल सूचना अभियान चलाया, जिसमें–

  • नकली सोशल मीडिया अकाउंट
  • AI से बनी तस्वीरें
  • भ्रामक पोस्ट का इस्तेमाल किया गया, ताकि दुनिया भर की धारणा को प्रभावित किया जा सके।

रिपोर्ट कहती है कि चीन की रणनीति का लक्ष्य था..

  • राफेल की विश्वसनीयता को कमजोर करना
  • J-35 फाइटर जेट को वैश्विक हथियार बाजार में मजबूत दिखाना

कमीशन ने यह भी स्वीकार किया कि संघर्ष को “प्रॉक्सी वॉर” कहना चीन की भूमिका को ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश करना होगा  लेकिन उसने “स्थिति का अवसरवादी उपयोग” किया।

USCC दावा: पाकिस्तान को ‘सैन्य बढ़त’ मिली

कमीशन के दस्तावेज़ के अनुसार, चार दिन के संघर्ष में पाकिस्तान की सैन्य सफलता ने चीनी हथियारों की क्षमता को प्रदर्शित किया।”

रिपोर्ट का दावा है कि चीन ने इस संघर्ष को अपने हथियारों की फील्ड-कैपेबिलिटी परीक्षण और प्रचार का मौका बनाया।

भारत ने दावे किए खारिज – ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में मिली निर्णायक बढ़त

भारत ने इस characterization को पूरी तरह नकार दिया है। नयी दिल्ली का कहना है कि 7 मई को किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत की सैन्य श्रेष्ठता को स्पष्ट रूप से साबित किया।

ऑपरेशन सिंदूर के तहत

  • पाकिस्तान और पाकिस्तान-आकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद आतंकी ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए गए।
  • यह कार्रवाई 22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें 26 नागरिक, ज्यादातर पर्यटक, मारे गए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार कह चुके हैं कि भारत ने पाकिस्तान को “कुछ ही घंटों में घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया”, जो USCC के आकलन के विपरीत है।

चीन की रणनीति: संघर्ष का ‘अवसरवादी’ उपयोग

रिपोर्ट दोहराती है कि चीन ने..

  • संघर्ष का उपयोग अपने हथियारों के वास्तविक प्रदर्शन
  • J-35 जैसे लड़ाकू विमानों को प्रमोट करने
  • भारत के राफेल को कमजोर दिखाने
  • सीमाई तनाव के बीच तकनीकी बढ़त दिखाने
    के लिए किया।

रिपोर्ट इसे चीन की दीर्घकालिक रक्षा-उद्योग रणनीति से जोड़ती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।