पश्चिम बंगाल BJP नेता दिलीप घोष रचाएंगे शादी, दुल्हन होंगी पार्टी सहयोगी रिंकू मजूमदार: रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल बीजेपी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका विवाह समारोह आज यानी शुक्रवार, 18 अप्रेल को कोलकाता स्थित उनके आवास पर आयोजित होगा।
नयी दिल्ली। पश्चिम बंगाल बीजेपी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका विवाह समारोह आज शुक्रवार, 18 अप्रेल को कोलकाता स्थित उनके आवास पर आयोजित होगा।
इस खास मौके पर उनकी होने वाली पत्नी होंगी रिंकू मजूमदार, जो स्वयं भी भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्य हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, दिलीप घोष ने खुलासा किया कि रिंकू ने ही पहले उन्हें शादी का प्रस्ताव दिया था, जो उन्होंने लोकसभा चुनावों में हार के बाद स्वीकार किया। यह शादी घोष के जीवन में एक महत्वपूर्ण निजी मोड़ है, क्योंकि वे अब तक अविवाहित रहे हैं।
शादी को घनिष्ठ और पारिवारिक स्तर पर ही रखा गया है, जिसमें केवल करीबी रिश्तेदार और मित्र ही शामिल होंगे। समारोह सादगीपूर्ण होगा।
रिंकू मजूमदार तलाकशुदा हैं और एक सयाना बेटा है जो आईटी सेक्टर में कार्यरत है। उसे हाल ही में 3 अप्रैल को ईडन गार्डन में देखा गया था।
यह शादी जहां राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है, वहीं इसे दिलीप घोष के व्यक्तिगत जीवन में एक नई शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।
What's Your Reaction?