नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसी स्थिति क्यों बनी?

शनिवार रात नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसी स्थिति बनी। इस घटना में कम से कम 15 लोगों, जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं, की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए। रेलवे मंत्रालय के अनुसार, स्थिति को जल्दी नियंत्रण में लाया गया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसी स्थिति क्यों बनी?
16-02-2025 - 08:35 AM

नयी दिल्ली। शनिवार रात नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की स्थिति बन गयी। इस घटना में कम से कम 15 लोगों, जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं, की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए। रेलवे मंत्रालय के अनुसार, स्थिति को जल्दी नियंत्रण में लाया गया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

क्या हुआ था?

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 14 पर प्रयागराज एक्सप्रेस खड़ी थी, जहां बड़ी संख्या में यात्री मौजूद थे। इसके अलावा, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस में देरी होने के कारण इनके यात्री भी प्लेटफॉर्म नंबर 12, 13 और 14 पर मौजूद थे।

भगदड़ की वजह क्या थी?

रेलवे डीसीपी केपीएस मल्होत्रा के अनुसार, करीब 1500 सामान्य टिकट बेचे गए, जिससे भीड़ बेकाबू हो गई। प्लेटफॉर्म नंबर 14 और प्लेटफॉर्म 1 के पास एस्केलेटर के पास भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

हालांकि, भारतीय रेलवे ने  भगदड़ की खबरों को "अफवाह" बताया लेकिन यह पुष्टि की, कि कुछ लोग घायल हुए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

रेलवे मंत्रालय के अनुसार, रात 10 बजे के आसपास प्लेटफॉर्म 13 और 14 के पास अचानक भारी भीड़ इकट्ठा हो गई, जिससे कुछ यात्री बेहोश हो गए। इस अफवाह ने घबराहट और अफरा-तफरी फैला दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए उत्तर रेलवे ने चार विशेष ट्रेनें चलाईं, जिससे भीड़ को कम किया गया।

रेलवे ने जांच के आदेश दिए

इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की रेलवे ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

नेताओं की प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की खबर से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। प्रशासन प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता कर रहा है।"

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से विनाशकारी खबर आई है। रेलवे प्लेटफॉर्म पर भगदड़ के कारण हुई मौतों से बेहद दुखी हूं। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।