'आपको आसिम मुनीर ने गंभीर रूप से गुमराह किया है': बलोच नेता का डोनाल्ड ट्रम्प को खुला पत्र; तेल भंडार पाकिस्तान में नहीं..

बलोच नेता मीर यार बलोच ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को एक खुला पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान में "विशाल तेल भंडार" को लेकर उन्हें जनरल आसिम मुनीर और पाकिस्तानी राजनयिक माध्यमों द्वारा गंभीर रूप से गुमराह किया..

'आपको आसिम मुनीर ने गंभीर रूप से गुमराह किया है': बलोच नेता का डोनाल्ड ट्रम्प को खुला पत्र; तेल भंडार पाकिस्तान में नहीं..
03-08-2025 - 10:49 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

नयी दिल्ली। बलोच नेता मीर यार बलोच ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को एक खुला पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान में "विशाल तेल भंडार" को लेकर उन्हें जनरल आसिम मुनीर और पाकिस्तानी राजनयिक माध्यमों द्वारा गंभीर रूप से गुमराह किया गया है। उन्होंने लिखा कि तेल, प्राकृतिक गैस, तांबा, लिथियम, यूरेनियम और दुर्लभ खनिजों के ये भंडार असल में पाकिस्तान में नहीं, बल्कि 'रिपब्लिक ऑफ बलोचिस्तान' में स्थित हैं।

पत्र में मीर यार बलोच ने लिखा, "आपका इस क्षेत्र में विशाल तेल और खनिज भंडारों की पहचान करना बिल्कुल सही है। लेकिन सम्मानपूर्वक, मैं आपके प्रशासन को यह सूचित करना आवश्यक समझता हूं कि आपको पाकिस्तानी सैन्य नेतृत्व — विशेषकर जनरल आसिम मुनीर — और उनकी कूटनीतिक माध्यमों द्वारा इन संसाधनों की वास्तविक भौगोलिक स्थिति और स्वामित्व को लेकर गंभीर रूप से गुमराह किया गया है।"

उन्होंने आगे कहा, "तेल, प्राकृतिक गैस, तांबा, लिथियम, यूरेनियम और दुर्लभ खनिजों के ये अप्रयुक्त भंडार पंजाब (जो वास्तविक पाकिस्तान है) में नहीं हैं। ये बलोचिस्तान गणराज्य की संपत्ति हैं, जो एक ऐतिहासिक रूप से संप्रभु राष्ट्र है और वर्तमान में पाकिस्तान के अवैध कब्जे में है। इन संसाधनों को पाकिस्तान का बताना न केवल झूठ है, बल्कि बलोचिस्तान की संपत्ति को राजनीतिक और आर्थिक लाभ के लिए हड़पने का एक जानबूझकर किया गया प्रयास है।"

डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में एक बड़े समझौते की घोषणा की है, जिसके तहत अमेरिका और पाकिस्तान मिलकर "उनके विशाल तेल भंडारों" को विकसित करेंगे। ट्रम्प ने अपने ट्रुथ सोशल पोस्ट में लिखा, "हम उस तेल कंपनी को चुनने की प्रक्रिया में हैं, जो इस साझेदारी का नेतृत्व करेगी।"

इसी बीच, पाकिस्तान की सबसे बड़ी रिफाइनरी Cnergyico ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी कंपनी Vitol के साथ 10 लाख बैरल अमेरिकी कच्चे तेल के आयात के लिए सौदा तय कर लिया है। कंपनी के उपाध्यक्ष उसामा कुरैशी ने यह जानकारी Reuters को दी। यह पहली बार होगा जब पाकिस्तान अमेरिका से कच्चा तेल खरीदेगा।

बलोच नेता ने सख्त लहजे में लिखा, "बलोचिस्तान बिकाऊ नहीं है। हम पाकिस्तान, चीन या किसी भी विदेशी शक्ति को तब तक हमारी भूमि या संसाधनों के दोहन की अनुमति नहीं देंगे, जब तक बलोच जनता की स्पष्ट सहमति न हो। हमारी संप्रभुता किसी सौदे का विषय नहीं है और हमारे संसाधनों के स्वामित्व और स्वतंत्रता के लिए हमारा संघर्ष गरिमा और साहस के साथ जारी रहेगा।"

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।