टूटा रिश्ता...फरदीन खान-नताशा माधवानी शादी के 18 साल बाद लेंगे तलाक

<p><em><strong>फरदीन खान शादी के 18 साल बाद पत्नी नताशा माधवानी से तलाक लेने जा रहे हैं। दोनों ने मतभेदों के बाद अलग होने का फैसला किया है। फरदीन खान के तलाक की खबर ने कई लोगों को हैरान कर दिया है, क्योंकि कपल अपनी निजी जिंदगी को लेकर चुप और हमेशा लाइमलाइट से दूर रहा है।</strong></em></p>

टूटा रिश्ता...फरदीन खान-नताशा माधवानी शादी के 18 साल बाद लेंगे तलाक
31-07-2023 - 09:00 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

फिरोज खान के बेटे फरदीन खान ने 18 साल पहले एक्ट्रेस मुमताज की बेटी नताशा माधवानी से शादी की थी। वे अब तलाक लेना चाहते हैं, हालांकि कपल ने अब तक अपने ब्रेकअप को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है। चर्चाएं हैं कि दोनों आपसी सहमति से अलग होने जा रहे हैं। कपल की जिंदगी में कुछ वक्त से चीजें ठीक नहीं चल रही थीं। 
एक साल से अलग रह रहे
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फरदीन-नताशा भले तलाक लेने जा रहे हों, लेकिन उन्होंने सुनिश्चित किया कि बच्चों की परवरिश पर इसका कोई बुरा असर न पड़े और बच्चों की भलाई ही उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। पता चला है कि वे सालभर पहले से अलग रह रहे हैं। फरदीन मुंबई में हैं, जबकि नताशा लंदन में रह रही हैं। 
पब्लिक लाइफ कम ही दिखे
फरदीन और नताशा दिसंबर 2005 को शादी के बंधन में बंधे थे। उनके दो बच्चे हैं। दोनों पब्लिक में बहुत कम साथ नजर आते हैं। फरदीन खान, दिग्गज एक्टर फिरोज खान के बेटे हैं। उन्होंने साल 1998 में फिल्म श्प्रेम अगनश् से बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्हें ‘जंगल’, ‘हे बेबी’ और ‘नो एंट्री’ जैसी फिल्मों के लिए याद किया जाता है। 
मुमताज की बेटी है नताशा 
नताशा माधवानी भी फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वे पुराने दौर की एक्ट्रेस मुमताज की बेटी हैं। काम की बात करें, तो 49 साल के फरदीन हॉरर फिल्म ‘विस्फोट’ से कमबैक करने वाले हैं। फिल्म में रितेश देशमुख और प्रिया बापत भी हैं। वे अपनी 2005 की हिट फिल्म ‘नो एंट्री’ के सीक्वल का भी हिस्सा बनेंगे। वे आखिरी बार साल 2010 में आई फिल्म ‘दूल्हा मिल गया’ में नजर आए थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।