शार्क टैंक इंडिया में विवाद अनलिमिटेड: अब पिचर जीविका त्यागी ने विनीता सिंह पर उतारा गुस्सा
<p>शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 में पिचर्स खासे नाखुश दिखाई दे रहे हैं। लगातार शाक्र्स पर उनका गुस्सा फूट रहा है। अब एथलीजर ब्रांड की संस्थापक जीविका त्यागी ने एक इंटरव्यू में शो के मेकर्स और शाक्र्स पर अपनी राय दी है और बताया कि जो भी हुआ, उससे उनके मानसिक स्वास्थ्य पर कितना बुरा प्रभाव पड़ा है।</p>
एथलीजर ब्रांड की फाउंडर जीविका त्यागी ने हाल ही में ‘शार्क टैंक इंडिया 3’ में अपनी पिच की एडिटिंग के बारे में सोशल मीडिया पर चिंता व्यक्त की। जीविका ने शो के निर्माताओं की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें व्यावसायिक उद्यमियों के रूप में कितनी बुरी तरह से दिखाया गया है और यह भी कि चैनल सोशल मीडिया पर उनके कंटेंट को कैसे प्रेजेंट कर रहा है। उन्होंने वास्तविकता को टीवी पर कांट-छांटकर दिखाए जाने पर अपना गुस्सा जाहिर किया।
जीविका त्यागी ने इंटरव्यू में बताया कि ‘शार्क टैंक इंडिया’ में जजेस बहुत अनुभवी हैं। उन्हें प्रोडक्ट्स और मार्केट की जानकारी है। उन्होंने उसे करीब से देखा है। लेकिन पिचर्स के ब्रांड को खराब तरह से दिखाना भी सही नहीं है। ‘हमने भी अपना ब्रांड बहुत प्यार से बनाया है। हमने भी बहुत स्ट्रगल किया है। और एक बिजनेसमैन के रूप में जिस तरह से शो की एडिटिंग होती है, उसमें हमें बेकवूफ दिखाया जाता है।’
विनीता ने प्रोडक्ट को बेकार बताया
जीविका ने कहा कि अमन, अनुपम और पीयूष ने सलीके से इन्वेस्ट करने से मना कर दिया। लेकिन विनीता ने तो उनके प्रोडक्ट को बेकार ही बता दिया, जो कि बहुत ही अपमानजनक था। जबकि उन्हें पिचर्स को कुछ पॉजिटिव बातें कहनी चाहिए, जिससे उनकी बिक्री बढ़ सके। वह शार्क्स वास्तव में पिचर्स के ब्रांड को प्रमोट कर सकते हैं। लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया।
शो को टेलीकास्ट न करने को कहा
जीविका ने विनीता के बारे में कहा कि पहले वह उनकी फैन थीं। जब मां भी बनीं तो उन्होंने विनीता के पेज को फॉलो किया था। उन्हें लगा था कि जब विनीता कर सकती हैं तो वह क्यों नहीं। ‘जिस इंसान का जीवनभर सम्मान किया, वही आपको नीचे खींचता है। वो आपकी लाइफ के बारे में कमेंट करते हैं। वो आपके ब्रांड पर कमेंट करते हैं। ये बिलकुल आपको नीचा दिखाने जैसा है।’ जीविका ने बताया कि उन्होंने मेकर्स को इस एपिसोड को ना करने की भी अपील की थी। क्योंकि शो में जो कुछ भी हुआ, उसका असर उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ा है।
What's Your Reaction?