एक ही घड़ी, एक ही सुई से एक ही समय पर भारत सहित 9 देशों का वक्त बताती है..!

<p><em>यदि काम करने की लगन हो तो कुछ भी असंभव नहीं है। हर तरह की परिस्थियों में भी अपने लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। इस बात का उदाहरण हैं अनिल&nbsp;साहू।&nbsp;उन्होंने&nbsp;अयोध्या स्थित राम मंदिर के लिए अनूठी भेंट दी है।&nbsp;यह भेंट है एक ऐसी घड़ी जिसकी एक ही सुई एक साथ नौ देशों का समय बता देती है। उनकी इस भेंट की चर्चा पूरे देश में हो रही है।</em></p>

एक ही घड़ी, एक ही सुई से एक ही समय पर भारत सहित 9 देशों का वक्त बताती है..!
28-12-2023 - 09:14 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

अनिल साहू फतेहपुर जिले के रहने वाले हैं और 25 वर्षों से खनऊ शहर में रहते हैं। वे  सब्जी का ठेला लगाते हैं। सब्जी में भी वे लहसुन बेचने हैं। पैसा उनके पास बहुत अधिक नहीं है। वे किराये के मकान में रहते हैं अपने परिवार के साथ। उनकी तीन बेटियां और एक बेटी का विवाह वे कर चुके हैं। उन्होंने बनाई है एक अनूठी घड़ी जो एक बार में ही नौ देशों का समय बताती है। उनका दावा है कि पूरी दुनिया में ऐसी कोई घड़ी अब तक नहीं बनी है। उनका कहना है कि वे पिछले 25 सालों से इस के बारे में सोच रहे थे कि कुछ अनूठा काम देश के लिए किया जाए। उन्होंने साल 2017 में अपने इस स्वप्न को आकार देना शुरू किया यह अनूठी घड़ी बना डाली।

अनिल साहू का कहना है कि दुनिया को शून्य का अंक भारत ने दिया और अब वे दुनिया को बताना चाहते हैं कि सबसे ज्यादा देशों का टाइम बताने वाली घड़ी भी भारत ने ही दी है। साहू का कहना है कि उन्हें भारत में इस घड़ी का पेटेंट मिल चुका है और  दुनिया के बाकी देशों लिए अभी इसका पेटेंट करवाना शेष है। साहू ने इस घड़ी को अयोध्या के नवनिर्मित श्रीराम मंदिर के लिए भेंट किया है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।