ऐसी माफ़ी देख कर कोई क्यों न पिघल जाये ! ...

<p><em><strong>कोई किसी से प्रेम करता है तो उसका नाराज़ होना उसे बिलकुल गवारा नहीं होता .उसे मनाने ,खुश करने के लिए नए नए तरीकों को अपनाते हैं . फूल गिफ्ट या चॉकलेट भेजना, घर के सामने घंटों खड़े रहने या घर हे पहुंच जाना ..ये सब तरीके अब पुराने हो चुके हैं .&nbsp;</strong><strong>&nbsp;सोशल मीडिया पर एक होर्डिंग की तस्वीर वायरल हो रही है।जिसे देखकर नोयडावासियों के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी शरारत भरी हंसी फैल गयी है .इन मोहतरमा ने&nbsp;</strong><strong>आशिकों के माफी मांगने के सारे तरीकों को फेल कर दिया है। एक सुष&nbsp; नाम की महिला ने अपने प्रेमी से माफी मांगने के लिए नोएडा में बिलबोर्ड साइज के होर्डिंग लगवा दिए।</strong></em></p>

ऐसी माफ़ी देख कर कोई क्यों न पिघल जाये ! ...
28-06-2023 - 12:53 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

दरअसल नोएडा के सेक्टर 125  में ओखला बर्ड सेंक्चुरी मेट्रो स्टेशन के पास एक होर्डिंग पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा गया था 'संजू मुझे माफ कर दो। मैं तुम्हें फिर कभी चोट नहीं पहुंचाऊंगी, तुम्हारी Sush।' इस होर्डिंग पर दो बच्चों की तस्वीरें भी लगी हुई थी। बचपन की तस्वीरें, बचपन का प्यार या यों कह लीजिेए लड़की का प्यार में बचपना। अब ये हरकत बिना किसी देरी के सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। अब ऐसी माफ़ी देख कर कोई क्यों न पिघल जाये .

सोशल मीडिया पर लोगों ने किये मज़ेदार कमेंट 

ट्विटर पर इसे देखकर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शंस आने लगे। एक यूजर ने लिखा कि एक बार  फिर नोएडा ने कुछ हटकर किया। वहीं दूसरे यूजर ने बताया कि अगर प्रशासन इसे नीचे उतारता भी है तो उसे पैसा वापिस करना होगा। वैसे भी अब तो मैसेज जहां पहुंचना था वहां पहुंच गया है। एक यूजर ने तो लिख दिया कि 'ओ गर्ल तुम्हें जल्द ही कुछ ही महीनों में ये एहसास होगा कि काश तुमने पैसा संजू और उसकी इगो की जगह म्युचुअल फंड्स में लगाया होता।'

हालाँकि हम इस खबर की पुष्टि नहीं करते क्युकी ये सोशल मीडिया पर चल रही पोस्ट है . साथ हे कुछ लोग इस सच बता रहे हैं, और खुद देखे जाने की पुष्टि भी कर रहे हैं और कुछ लोग इसे साफतौर पर एडिट किया हुआ मान रहे हैं . बहरहाल जो भी हो ,पर सुष का संजू को मनाने का इस तरीके ने लोगों का ध्यान ज़रूर अपनी तरफ खींचा है .

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।