दिल्ली में ताजिया के दौरान भीड़ ने की पुलिस के साथ हिंसा, वही UP में हाईटेंशन तार की चपेट में ताजिया
<p><em>देश की राजधानी दिल्ली में ताजिया निकलने के दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। इस दौरान पुलिस की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। खबर है कि जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने पथराव की घटना को अंजाम दिया। वहीँ यूपी के अमरोहा जिले में शनिवार (29 जुलाई) को बड़ा हादसा हो गया। कर्बला ले जाया जा रहा ताजिया बिजली के हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।दुर्घटना में करीब दो लोगों के मौत और 52 लोगों के घायल होने की सूचना है।</em></p>
राजधानी के नांगलोई क्षेत्र में ताजिया निकलने के दौरान पथराव हो गया। शनिवार को ताजिया निकलने के दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। इस दौरान पुलिस की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया। इसमें पुलिस स्टाफ भी घायल हुए। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। खबर है कि जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने पथराव की घटना को अंजाम दिया।
जो सवाल मैं दिल्ली पुलिस से काफ़ी समय से पूछ रहा था अगर हिंदुओ के त्योहार को आप “संवेदनशील” बोल कर अनुमति नहीं देते।
तो इन दंगाइयों को क्यों अनुमति दी गई।
नतीजा सबके सामने है। https://t.co/350vDKVKRv pic.twitter.com/cjtjYE6n5f— Sagar Kumar “Sudarshan News” (@KumaarSaagar) July 29, 2023
रूट बदल रहे थे आयोजक
घटना के बारे में दिल्ली पुलिस के डीसीपी (बाहरी दिल्ली) हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नांगलोई में ताजिये का जुलूस निकल रहा था। इसमें करीब 8 से 10 हजार लोग मौजूद थे। ताजिये के साथ उनके आयोजनकर्ता भी यहां से गुजर रहे थे। डीसीपी ने कहा कि ताजिये का जो रूट पहले से तय था एक दो आयोजनकर्ता अलग जाना चाह रहे थे। इस पर पुलिस की तरफ से मना किया गया। इसके बाद जुलूस में शामिल लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। इसके बाद पुलिस को शांति बनाए रखने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।
स्टेडियम में जुलूस की थी तैय्यारी
जानकारी के अनुसार जुलूस में शामिल लोग ताजिया को लेकर सूरजमल स्टेडियम के अंदर भी जाना चाहते थे लेकिन स्टेडियम का गेट बंद था। पुलिस जुलूस में शामिल लोगों को अंदर जाने से मना कर रही थी। इसी बात पर जुलूस में शामिल लोग भड़क गए और पथराव शुरू कर दिया।
"ताजिये के दौरान जो तय रूट था, उसमें कुछ आयोजकों ने रूट बदलने की कोशिश की। पुलिस ने मना किया तो, पुलिस पर ही पथराव शुरू कर दिया। फिलहाल इलाके में शांति है, कुछ पुलिसकर्मियों को हल्की फुल्की चोटें आई हैं।"
-हरेंद्र कुमार सिंह (डीसीपी आउटर)
दोषियों पर होगा ऐक्शन
डीसीपी सिंह ने कहा कि पत्थरबाजी में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इसके अलावा पुलिस की गाड़ियों को नुकसान भी पहुंचा है। ताजिए के दौरान तलवारें लहराने और वहां से गुजर रही गाड़ियों पर पत्थरबाजी के सवाल पर पुलिस ने बताया कि हमारा जोर शांति बनाए रखने पर है। डीसीपी ने कहा कि इस मामले में जो भी कानूनी कार्रवाई होगी पुलिस करेगी। पुलिस ने बताया कि जांच में दोषी सामने आएंगे।
अमरोहा में हाईटेंशन तार की चपेट में आया ताजिया
अमरोहा जिले में हुए हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों केअनुसार हादसे में जोरदार धमाका हुआ। देखते ही देखते ताजिया लपटों के साथ जलने लगा। कई तजियेदार इसकी चपेट में आ गए। इस घटना में करीब 52 लोगों के घायल होने की सूचना है। गंभीर हालत में दो लोगों ने दम तोड़ दिया। शेष का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
ताज़िया के हाईटेंशन तार की चपेट में आने के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। कोई कुछ समझ पाता कई लोग जमीन पर गिर चुके थे। घटना की जांच।जिलाधिकारी बताया ताजिया के ऊंचाई अधिक नहीं थी, बावजूद हादसा हो गया।
What's Your Reaction?