कश्मीर में 5.4 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर भारत में महसूस किए गए झटके
<p><em>पूर्वी कश्मीर में आज रिक्टर पैमाने पर 5.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में भी महसूस किए गए।इस भूकंप का केंद्र क‍िश्‍तवाड़ से 20 क‍िलोमीटर दक्ष‍िण पूर्व बताया गया है। लेक‍िन इसके झटके श्रीनगर और पंजाब के कुछ शहरों में भी महसूस किए गए है। इतना ही नहीं द‍िल्‍ली-एनसीआर के शहरों में इसके झटकों ने लोगों को ह‍िलाकर रख द‍िया। लोग घरों,ऑफ‍िस और स्‍कूलों से बच्‍चे बाहर आ गए। घरों से न‍िकलकर लोग अपने ब‍िल्‍ड‍िंग के बाहर आकर खुले में खड़े हो गए। </em></p>
जम्मू-कश्मीर के डोडा में मंगलवार को रिक्टर पैमाने पर 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आए और भूकंप से पैदा हुई दहशत और डर को अपने तरीके से शेयर करते हुए दिखे। कुछ लोगों ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए चीजों को हिलने डुलने के साथ-साथ कुछ आई दरारों के फोटो-वीडियोज शेयर किए।
बताते चलें कि इससे पहले मार्च में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। इस भूकंप की तीव्रता 6.6 रही थी। उस वक्त भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश क्षेत्र बताया गया।
भूकंप आने पर अकसर लोग घबरा जाते हैं। लेकिन ये गलत है। घबराकर आप किसी बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप भूकंप आने पर पर आप अपनी और अपने परिवार की मदद कर सकते हो।
-भूकंप आने पर बिल्कुल भी घबराएं नहीं।
-टेबल के नीचे जाएं और अपने हाथों से सिर को ढकें।
-जब तक भूकंप के झटके खत्म नहीं होते टेबल को छोड़े नहीं।
-जैसे ही झटके खत्म हों, फौरन घरों से बाहर निकलें।
-लिफ्ट का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें।
-अगर आप अपनी गाड़ी में हैं तो झटके खत्म होने तक वहीं रहें।
What's Your Reaction?