क्या इस बार भी दुविधा है कि किस दिन मनाएं रक्षाबंधन 30 या 31 ? यहाँ पढ़िए सटीक जानकारी 

<p><em>रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्यार की निशानी है। &nbsp;इस दिन भाई अपनी बहन को हर मुश्किल घड़ी में उसकी रक्षा करने का वचन देता है और बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उसकी लम्बी आयु की कामना करती है।&nbsp;भाई-बहन के विश्वास को बनाए रखने वाला रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है, या यूं कह लें&nbsp;की सावन महीने के आखिरी दिन इस त्योहार को मनाया जाता है। इस बार रक्षाबंधन मनाने को लेकर लोगों में असमंजस कि स्थिति बनी हुई है। &nbsp;आइये पंडित अमित व्यास जी से जानेंगे कि किस समय बहने अपने भाइयों को राखी बाँध सकती हैं।&nbsp;</em></p>

क्या इस बार भी दुविधा है कि किस दिन मनाएं रक्षाबंधन 30 या 31 ? यहाँ पढ़िए सटीक जानकारी 
28-08-2023 - 11:11 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

किस दिन मनाएं इस बार रक्षाबंधन 
इस साल रक्षाबंधन 30 अगस्त 2023, बुधवार को मनाया जाएगा।

विद्वानों के अनुसार शास्त्र कहते हैं कि भद्रा काल के समय में रक्षाबंधन का पर्व (राखी बांधना) तथा फाल्गुनी (होलिका दहन) नहीं होता है। इस बात पर बहुत ज़ोर दिया जाता है कि चाहे भद्रा (स्वर्ग, पाताल या भूमि) कहीं की भी हो, शुभ नहीं रहती।
रक्षाबंधन पर इस बार भद्रा का पहरा रहेगा। इसके चलते 30 अगस्त को पूर्णिमा होते हुए भी राखी बांधना अशुभ रहेगा। पंडित अमित व्यास जी के अनुसार ,रक्षाबंधन 30 अगस्त को पूर्णिमा प्रातः 10:58 बजे आएगी और 31 अगस्त को सुबह 07:05 बजे तक रहेगी अर्थात जो लोग रात 9:01 बजे के बाद राखी नहीं बांध सकते हैं वे अगले दिन यानी 31 अगस्त को सुबह 07 बजकर 05 मिनट से पहले राखी बांध सकते हैं क्योंकि इसी समय पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी।


रक्षाबंधन 2023 का शुभ मुहूर्त

रक्षा बंधन भद्रा समाप्ति समय - 30 अगस्त को रात्रि 9:01 बजे

रक्षा बंधन मुहूर्त 
30 अगस्त को रात 9:01 बजे के बाद 31 अगस्त को सुबह 7:05 बजे तक रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त है अर्थात 

पूर्णिमा तिथि  30 अगस्त, 2023 को सुबह 10:58 बजे से शुरू होगी 
पूर्णिमा तिथि  31 अगस्त, 2023 को सुबह 7:05 बजे तक समाप्त होगी। 

राखी बांधने का शुभ समय
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, पूर्णिमा तिथि या पूर्णिमा बुधवार, 30 अगस्त, 2023 को सुबह 10:58 बजे शुरू होगी और गुरुवार 31 अगस्त, 2023 को सुबह 7:05 बजे तक रहेगी। 30 अगस्त को भद्रा भी लग रही है और रात 9:01 बजे समाप्त होगी। इसका मतलब है कि राखी बांधने का शुभ समय 30 अगस्त को रात 9:01 बजे के बाद ही शुरू होगा। लेकिन जो लोग रात 9:01 बजे के बाद राखी नहीं बांध सकते हैं वे अगले दिन यानी 31 अगस्त को सुबह 07 बजकर 05 मिनट से पहले राखी बांध सकते हैं, क्योंकि इसी समय पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी।


 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।