जब आप नेता संजीव अरोड़ा ने दी परिणीति और राघव चढ्ढा को शुभकामनाएं तो लगा दोनों के रिश्ते की अटकलों पे विराम..!

<p><em>काफी समय से बॉलीवूड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और&nbsp;आम आदमी पार्टी (आप ) के नेता राघव चढ्ढा को लेकर खबरें उड़ रहीं थीं। सवालों के जवाब में एक तरफ जहां परिणीति मुस्कुरा देती थी ,वही राघव चढ्ढा का ये कहना कि मुझसे सिर्फ राजनीति की बात करिये...लोगों में दोनों के रिश्ते को लेकर संशय दूर नहीं कर पा रहा था। &nbsp;क्योकि. दोनों अपने रिश्ते के बारे में खुल कर बोल ही नहीं रहे थे। परंतु आज आप&nbsp;नेता व सांसद संजीव अरोड़ा ने शुभकामना का ट्वीट कर चल रही अफवाहों पर विराम लगा दिया।&nbsp;</em></p>

जब आप नेता संजीव अरोड़ा ने दी परिणीति और राघव चढ्ढा को शुभकामनाएं तो लगा दोनों के रिश्ते की अटकलों पे विराम..!
29-03-2023 - 08:03 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की पहली बार हाल ही में मुंबई के एक रेस्तरां के बाहर तस्वीर खींची गई थी। एक दिन बाद, दोनों को फिर से सार्वजनिक रूप से एक साथ देखा गया। इससे अफवाहें वायरल होने लगीं कि चड्ढा और चोपड़ा डेटिंग कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के नेता व सांसद संजीव अरोड़ा के ट्वीट ने इन खबरों में आग में घी डालने काम किया है, संजीव ने परिणीति और राघव को शुभकामनाएं दी हैं। संजीव अरोड़ा ने ट्विटर पर परिणीति और राघव की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, " मैं राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा को अपनी तरफ से हार्दिक बधाई देता हूं। उनका ये  मिलन प्यार,आनंद और साहचर्य की प्रचुरता से भरा हो।  मेरी शुभकामनाएं। "

 

बता दें कि परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की उम्दा अभिनेत्रियों में आती हैं। वही राघव चड्ढा राजेंद्र नगर निर्वाचन क्षेत्र से दिल्ली विधानसभा के पूर्व सदस्य और दिल्ली जल बोर्ड (जल आपूर्ति बोर्ड) के पूर्व उपाध्यक्ष हैं। वे पंजाब से भारतीय संसद (राज्य सभा) के ऊपरी सदन के लिए चुने गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।