चुनावी हलफनामे के मुताबिक राहुल गांधी के पास है उनकी बहन प्रियंका के साथ खेती की जमीन, 25 कंपनियों में करोड़ों रुपयों के शेयर..!

<p><em>देश में आजकल लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया चल रही हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशी चुनाव के दूसरे चरण के के लिए नामांकन प्रक्रिया में जुटे हुए हैं। इस दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 89 सीट पर मतदान होना है। इसके लिए प्रत्याशी नामांकन के साथ अपना चुनावी हलफनामा भी दाखिल कर रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी बुधवार को केरल की वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया।</em></p>

चुनावी हलफनामे के मुताबिक राहुल गांधी के पास है उनकी बहन प्रियंका के साथ खेती की जमीन, 25 कंपनियों में करोड़ों रुपयों के शेयर..!
04-04-2024 - 11:55 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने शपथ पत्र में कुल 20.39 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। शपथ पक्ष के अनुसार राहुल गांधी की संपत्ति में वर्ष 2019 के मुकाबले 4.51 करोड़ की बढ़ोतरी हो गयी है। राहुल ने साल 2019 के दौरान अपनी संपत्ति 15.88 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई थी। उनकी संपत्ति में लगातार बढ़ोतरी हो रही है सी तरह 2014 में कांग्रेस सांसद के पास कुल 9.40 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। बीते 10 साल में उनकी संपत्ति में करीब 11 करोड़ का वृद्धि हुई है।

राहुल की सालाना कमाई करोड़ों में
कमाई की बात करें तो 2018-19 में कांग्रेस नेता की कुल कमाई 1.20 करोड़ रुपये थी। अगले वित्त वर्ष में उनकी कमाई में इजाफा हुआ। 2019-20 में ये बढ़कर 1.21 करोड़ रुपये हो गई। 2020-21 में राहुल गांधी की कमाई में 1.29 करोड़ रुपये रही। वहीं, 2021-22 में कांग्रेस नेता की कमाई में इजाफा हुआ और ये बढ़कर 1.31 करोड़ रुपये हो गई। 2023 में इसमें कमी आई और ये 1.02 करोड़ रुपये रह गयी। 
हलफनामे के अनुसार राहुल गांधी के अनुसार इस समय उनके पास 55 हजार रुपये नकदी के रूप में हैं। राहुल ने बैंक खातों में 26.25 लाख रुपये जमा किए हैं। कांग्रेस सांसद के मुताबिक उनके पास यंग इंडियन के 100 रुपये मूल्य के 1900 इक्विटी शेयर (कुल 1,90,000 रुपये) हैं। राहुल के 25 कंपनियों में शेयर के रूप में 4.33 करोड़ रुपये जमा हैं। वहीं, सात म्युचुअल फंड्स में 3.81 करोड़ रुपये जमा हैं। उनके पास 15.21 लाख रुपये के गोल्ड बॉन्ड भी हैं।
कांग्रेस नेता ने बीमा के रूप में 61.52 लाख रुपये जमा किए हैं। कांग्रेस नेता के पास 4.20 लाख रुपये के स्वर्ण और अन्य आभूषण हैं। इस तरह से कांग्रेस नेता के पास कुल 9.24 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है।

प्रियंका के साथ साझे में है खेती की जमीन
राहुल दिल्ली के महरौली स्थित सुल्तानपुर गांव में दो खेती की जमीन में बहन प्रियंका के साथ आधे के हिस्सेदार हैं। इन भूखण्डों का मौजूदा बाजार मूल्य 2.10 करोड़ रुपये बताया गया है। वहीं, राहुल के नाम पर गुड़गांव में ही 5838 वर्ग फिट का ऑफिस स्पेस है, जिसका मौजूदा बाजार मूल्य 9.04 करोड़ रुपये बताया गया है। 
इस तरह से राहुल गांधी ने अपने शपथ पत्र में कुल 11.15 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति बताई है। चल और अचल दोनों संपत्तियों को जोड़ें तो कांग्रेस नेता के पास कुल 20.39 करोड़ की संपत्ति है। राहुल गांधी ने सांसद के रूप में मिलने वाले वेतन को अपनी आय का स्रोत बताया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।