बोल पड़ा युवा... गहलोत सरकार, फिर चौथी बार ! सीएम गहलोत के सामने लगे जादूगर-जादूगर के नारे
<p><em><strong>जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शुक्रवार को ‘जनता का पैसा, जनता को’ थीम पर बजट घोषणाओं को लेकर कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद राजीव गांधी युवा मित्रों ने जमकर सीएम गहलोत के पक्ष में नारेबाजी की।</strong></em></p>
बिड़ला ऑडिटोरियम में शुक्रवार को ‘जनता का पैसा, जनता को’ थीम पर बजट घोषणाओं को लेकर कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद राजीव गांधी युवा मित्रों ने जमकर सीएम गहलोत के पक्ष में हूटिंग की। पूरे कार्यक्रम के दौरान युवा सीएम गहलोत के सामने नारेबाजी करते रहे। जादूगर-जादूगर और गहलोत सरकार, फिर चौथी बार के साथ जमकर नारेबाजी पूरे कार्यक्रम में चलती रही।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज देश में जो माहौल है, उसकी चिंता है। लेखक, जनता, पत्रकार किसी को मालूम नहीं है कि देश किस दिशा में जा रहा है। हमने ऐसे वक्त में बजट पेश किया। जब बजट पेश किया तो विपक्ष ने कहा कि इतना पैसा कहां से आएगा। तब हमने कहा था कि जादू से आएगा और आ रहा है। आज देश में जाति धर्म पर तनाव का माहौल है। आज जाति धर्म की बात होती है, जो गलत है।
भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली, जिसका लक्ष्य सभी लोगों को आपस में जोड़ना था। मैंने ओपीएस योजना लागू की। अब भारत सरकार ने इसके लिए कमेटी बनाई है। अब केंद्र सरकार इस पर काम कर रही है। लेकिन जब हमने सुझाव दिया, तब कमेटी नहीं बनाई। हमारी सभी योजनाएं अच्छी हैं। चाहे राइट टू हेल्थ हो या अन्य योजनाएं हो। सीएम गहलोत ने कहा कि प्रदेश में 24 अप्रेल से महंगाई से राहत देने के लिए शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें आम जनता को राहत मिलेगी।
आम आदमी की बात नहीं करता केंद्र
इससे पहले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि अंबेडकर जयंती पर बजट घोषणाओं को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया है। आज केंद्र सरकार बड़ी-बड़ी बातें करती है। उद्योगपतियों की चिंता है, लेकिन आम आदमी की बात नहीं करती है। लेकिन गहलोत सरकार चिंता आम आदमी की करती है कि शाम को कैसे आम आदमी अपना पेट भरेगा। इसके राजस्थान में आम जनता से जुड़ी इतनी योजनाएं हैं कि कोई सोच नहीं सकता है।
जुटे 1500 से अधिक कर्मचारी
कार्यशाला में प्रदेश से लगभग 4600 प्रतिभागियों व 1500 से अधिक अधिकारी व कर्मचारियों ने प्रशिक्षण लिया, जो अपने क्षेत्र की जनता तक बजट की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जाएंगे।
What's Your Reaction?