टीना डाबी पर एक्शन...! मंत्री बोले- ‘गलत किया जवाब देना होगा’
<p><em><strong>जैसलमेर में पाकिस्तान से आए हिंदुओं के मकानों को जमींदोज करने के मामले में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि अधिकारियों ने गलत किया। उन्हें इसका जवाब देना होगा।</strong></em></p>
राजस्थान के जैसलमेर जिला मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर दूर अमर सागर क्षेत्र में रह रहे पाकिस्तान से आए हिंदुओ के मकानों को कलेक्टर टीना डाबी के आदेश के बाद जमींदोज कर दिया गया। अब इस मामले में प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार कलेक्टर के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी कर रही है। इस मामले को लेकर राजस्थान सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने एक बड़ा बयान दिया है।
मंत्री बोले- ‘ये गंभीर मसला’
प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि ‘अधिकारियों ने गलत किया उन्हें इसका जवाब देना होगा। उनके उपर कार्रवाई की जाएगी। जैसलमेर में पाकिस्तान से आए हिंदू खाली जमीन पर रह रहे हैं। राजस्थान सरकार की ओर से उन्हें दस्तावेज भी दिया जा रहा है। राजस्थान सरकार के हिसाब से किसी को भी पुनर्वासित किए बिना बेदखल नहीं किया जा सकता। ये गंभीर मसला है। अधिकारियों को इसका सामना करना पड़ेगा।’
टीना डाबी ने दिया था आदेश
गौरतलब है कि जैसलमेर जिले से करीब चार किलोमीटर दूर अमर सागर क्षेत्र में रह रहे पाक विस्थापितों के मकानों को कलेक्टर टीना डाबी के आदेश के बाद गिरा दिया गया। यूआईटी ने 50 से ज्यादा मकानों को अतिक्रमण मानते हुए बुलडोजर और जेसीबी से जमींदोज कर दिया। इस कार्रवाई के चलते 150 से महिलाएं, पुरुष और बच्चे अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। उनके सिर पर छत नहीं है। वहीं इस मामले पर प्रशासन का कहना है कि पाकिस्तान से आए हिंदू विस्थापितों ने अमर सागर तलाब के किनारे अवैध मकान बनाए थे। इसके चलते तालाब का पानी आना रुक गया था। माना यह भी जा रहा है कि यह जमीन काफी कीमती है।
What's Your Reaction?