जल्दी ही 55 फीसदी हिस्सेदारी के साथ अडाणी की हो जाएगी एनडीटीवी

NULL

जल्दी ही 55 फीसदी हिस्सेदारी के साथ अडाणी की हो जाएगी एनडीटीवी
23-08-2022 - 07:02 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

मीडिया जगत की ओर से बड़ी खबर आ रही है कि गौतम अडानी समूह की कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क लिमिटेड बड़ी समाचार कंपनी नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (एनडीटीवी) में प्रमुख हिस्सेदारी खरीदने जा रही है। एएमजी मीडिया नेटवर्क एनडीटीवी में 29.18% हिस्सेदारी के अधिग्रहण की घोषणा की है। कंपनी खुली पेशकश के जरिए एनडीटीवी में 26% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।

अडानी समूह की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार नए अधिग्रहण के जरिए एनडीटीवी में अडानी समूह की कुल हिस्सेदारी 55 फीसदी से ज्यादा हो जाएगी और वह मीडिया कंपनी में मेजर स्टेकहोल्डर कहलाएगी। यह डील करीब 495 करोड़ रुपये में होने की उम्मीद जताई गई है। मंगलवार को शेयर बाजार में एनडीटीवी के शेयर 5 फीसदी की तेजी के साथ 376.55 रुपये पर बंद हुए।

एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड के सीईओ और सीनियर जर्नलिस्ट संजय पुगलिया ने एक बयान में कहा है, "यह अधिग्रहण मीडिया इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। हम भारतीय नागरिक, उपभोक्ताओं या भारत में रुचि रखने वालों को सूचना और ज्ञान के साथ सशक्त बनाना चाहते हैं। एनडीटीवी हमारे दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए सबसे उपयुक्त प्रसारण और डिजिटल प्लेटफॉर्म है। हम समाचार वितरण में एनडीटीवी के नेतृत्व को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं।”

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।