झुनझुनवाला की निवेशित कंपनी में पैसा लगाने का मौका ! 3 अगस्त से खुल रहा है आईपीओ
<p><em><strong>सोमवार को कंपनी ने इस आईपीओ के प्राइस बैंड की जानकारी शेयर की। कंपनी ने इस आईपीओ का प्राइस बैंड 705-741 रुपए के बीच तय किया है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी 1550.52 करोड़ रुपए जुटाने वाली है।</strong></em></p>
अगर आप भी शेयर बाजार में एंट्री लेने और दांव लगाने की सोच रहे हैं तो एक फार्मा कंपनी का आईपीओ खुलने वाला है। कंपनी का नाम है Concord Biotech. इस कंपनी में राकेश झुनझुनवाला ने भी पैसा लगाया हुआ था। हालांकि उनकी मृत्यु के बाद अब उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला इस निवेश को मैनेज कर रही हैं। इस कंपनी का आईपीओ 4 अगस्त से खुलने वाला है और इस आईपीओ में 8 अगस्त तक पैसा लगा सकते हैं। हालांकि एंकर इन्वेस्टर्स के लिए ये आईपीओ 3 अगस्त को खुल जाएगा। यानी कि 3 अगस्त को वो दांव लगा पाएंगे।
क्या है प्राइस बैंड
सोमवार को कंपनी ने इस आईपीओ के प्राइस बैंड की जानकारी शेयर की। कंपनी ने इस आईपीओ का प्राइस बैंड 705-741 रुपए के बीच तय किया है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी 1550.52 करोड़ रुपए जुटाने वाली है। इस आईपीओ में रिटेल निवेशकों के लिए 35 फीसदी, नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए 15 फीसदी और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 50 फीसदी का रिजर्वेशन रखा गया है।
क्या है लॉट साइज
लॉट साइज की बात करें तो कंपनी ने 20 शेयरों का एक लॉट तैयार किया है। इसका मतलब ये हुआ है कि एक निवेशक को इस आईपीओ में पैसा लगाने के लिए न्यूनतम 14820 रुपए का निवेश करना होगा। इसके अलावा अधिकतम 1,92,660 लाख रुपए का निवेश कर सकते हैं। इस कंपनी का आईपीओ बीएसई-एनएसई दोनों पर ही लिस्टिंग होगी।
What's Your Reaction?