मैच के बीच में भिड़े अफगान-पाक क्रिकेटर, हाथापाई की नौबत

मैच के बीच में भिड़े अफगान-पाक क्रिकेटर, हाथापाई की नौबत
08-09-2022 - 09:37 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

एशिया कप 2022 के सुपर-4 राउंड में पाकिस्तान, अफगानिस्तान से एक विकेट से बड़ी मुश्किल से जीत तो गया लेकिन दोनों के बीच तनाव किस स्तर का था, इसका अंदाजा इसी से लगा लीजिए, कि मैच के बीच में ही पाक और अफगानी क्रिकेटरों में हाथापाई की नौबत आ गई।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भले ही अफगानिस्तान की टीम ने 129 रन का स्कोर खड़ा किया था लेकिन गेंदबाजी में उसने पाकिस्तानी टीम को पानी पिला दिया। आखिरी ओवर तक मैच अफगानिस्तान की मुट्ठी में लग रहा था लेकिन नसीम शाह ने फजल हक फारुखी की दो फुलटॉस गेंद पर लगातार दो छक्के लगाकर पाकिस्तान को जीत दिला दी।
आखिरी ओवर से पहले अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फरीद अहमद और पाकिस्तानी ऑलराउंडर आसिफ अली के बीच गरमा-गरमी भी देखने को मिली। दरअसल मैच के 19वें ओवर की पहली गेंद पर आसिफ एक रन लेकर अपना छोर बदला और स्ट्राइक हारिस राउफ को दिया। फरीद की दूसरी गेंद पर राउफ बोल्ड हो गए। फरीद की तीसरी गेंद पर नये बल्लेबाज नसीम शाह ने एक रन लेकर आसिफ अली स्ट्राइक दिया।
मैच रोमांचक मोड़ पहुंचा हुआ था। ऐसे में चौथी गेंद पर आसिफ ने एक बेहतरीन छक्का जड़ दिया। इसकी अगली गेंद पर भी आसिफ ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन वे लपक लिये गए। आसिफ के आउट होते ही पाकिस्तान की उम्मीद लगभग खत्म सी हो गई थीं। इस दौरान पवेलियन वापस लौटते समय आसिफ अली बौखला गए और वह फरीद अहमद से भिड़ गए।
इस दौरान आसिफ ने फरीद को मारने के लिए बल्ला दिखाया। हालांकि तुरंत ही मैदानी अंपायर और बाकी खिलाडिय़ों के समझाइश के बाद आसिफ ने पवेलियन की रुख कर लिया लेकिन इस घटना ने कुछ देर के लिए मैदान का यह नजारा काफी दर्शकों को गंभीर कर दिया।
टीम इंडिया एशिया कप से बाहर
भारतीय टीम सुपर-4 में लगातार दो मैच हार चुकी है। ऐसे में रन रेट का ही एक समीकरण बचता था लेकिन पाकिस्तान के जीतने के बाद वह भी खत्म हो गया और टीम इंडिया अब फाइनल की रेस से पूरी तरह से बाहर हो गई है। वहीं एशिया कप 2022 का फाइनल मैच अब पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 11 सितंबर को खेला जाएगा।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।