जय शाह के पाकिस्तान नही जाने वाले बयान पर शाहिद अफरीदी तिलमिलाए, शाह के बयान को बताया बचकाना
<p><em><strong>भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव और एशियन क्रिकेट काउंसील (एसीसी) के अध्यक्ष जय शाह द्वारा टीम इंडिया के एशिया कप 2023 में पाकिस्तान नहीं जाने वाले बयान पर विवाद दिनों दिन बढ़ता जा रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और कई पाक खिलाड़ियों के इस मुद्दे पर बयान के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी जय शाह के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. अफरीदी ने अपने बयान में जय शाह की स्टेटमेंट को बचकाना करार दिया है।</strong></em></p>
भारत को दुश्मन देश कहने वाले अफरीदी ने कहा कि अगर उन्हें यह निर्णय लेना ही था तो T20 वर्ल्ड कप के बाद ले लेते. भारत पाक मैच से पहले ऐसे बयान देना गलत था. अफरीदी ने कहा कि क्रिकेट ने हमेशा हमारे रिश्ते को अच्छा बनाया है. उन्होंने कहा कि 2003-04 में जब भारतीय टीम पाकिस्तान आई थी तो उनका जोरदार स्वागत हुआ था। वहीं हम भी जब पाकिस्तान गए तो वहां भी हमें भरपूर स्वागत मिला था. इसलिए दोनों देशों के बीच क्रिकेट होती रहनी चाहिए इससे हमारे संबंध बेहतर बने रहेंगे.
क्या कहा था शाह ने?
मुंबई में बीसीसीआई की एजीएम की बैठक के अवसर पर एसीसी के सचिव जय शाह ने कहा था कि एशिया कप 2023 का आयोजन किसी न्यूट्रल वेन्यू पर कराया जाएगा। उन्होंने कहा था कि इंडियन टीम एशिया कप खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी। शाह का यह बयान बीसीसीआई, पीसीबी के अलावा दोनों ही देशों के मीडिया में चर्चा का केंद्र बना हुआ है.
सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) जय शाह की टिप्पणी से नाराज है क्योंकि पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो चुकी है, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज जैसे देश वहां क्रिकेट खेल चुके हैं। पीसीबी के अध्यक्ष रमीज राजा के करीबी सूत्रों ने संकेत दिया कि शाह के बयान के बाद वह भारत में होने वाले वनडे विश्वकप से हटने पर विचार कर रहे हैं।
What's Your Reaction?