ताजमहल देखना चाहते हैं तो पहले हो जाएं सावधान...

• ताजमहल के पर्यटक बंदरों से परेशान।

• उपचार की कोई व्यवस्था नहीं

• आए दिन शहर होती रहती हैं ये घटनाएं।

ताजमहल देखना चाहते हैं तो पहले हो जाएं सावधान...
28-10-2022 - 01:41 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

आगरा की ताजमहल से बंदरों की आतंक की खबर लगातार सामने आ रही हैं। न्यूजीलैंड से ताजमहल देखने आए एक टूरिस्ट पर बंदर ने हमला कर दिया। बंदर के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गया । पर्यटक दर्द से कराहता रहा। बंदरों के आतंक के प्रति लापरवाही के चलते वैक्सीन की सुविधा भी उपलब्ध नहीं थी>

ऑस्ट्रेलिया के क्रू मेंबर्स देखने पहुंचे पश्चिमी गेट के पास बने ताज रेस्टोरेंट के पास एक बंदर ने न्यूजीलैंड के पर्यटक पर हमला कर दिया। जिसके कारण उसकी जांघ से काफी खून बहने लगा। उसके साथ चल रहे गाइड ने एएसआई के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी व डॉक्टर ने पट्टी की ।घायल पर्यटक ने वहां मौजूद एएसआई के अधिकारियों से वैक्सीन लगवाने की अपील की इस पर उन्होंने कहा कि यहां पर ऐसी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है इसके बाद टीम के साथियों ने दिल्ली चलकर इलाज करवाने को कहा ताजमहल पर पर्यटकों को मंदिर द्वारा काटे जाने की 17वीं घटना है इसके बाद भी प्रशासन ने बंदरों को लेकर अब तक कोई कठोर कदम नहीं उठाया.

बंदरों से पूरा आगरा शहर परेशान

पहले भी हुई है घटनाएं मीडिया के अनुसार बीते एक महीने में स्पेन की एक महिला पर्यटक पर बंदरों ने हमला कर दिया था। बंदर ने काट लिया जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी आनन-फानन में वहां मौजूद एएसआई के कर्मचारियों ने उन्हें प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। पर्यटक ने इस बात पर काफी नाराजगी जाहिर की थी। मगर उस समय एक भी एएसआई ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया था ।इतने सारे मामले आने के बाद भी ताज की सुरक्षा करने वाले अधिकारी बंदरों के आतंक से पर्यटकों को मुक्ति नहीं दिला पा रहे हैं। आगरा में सिर्फ ताजमहल ही नहीं,सिकंदरा, बेलनगंज, दशहरी ,रावतपुरा ,नरेश जी ,देसी रावत पाड़ा ,किनारी बाजार ,जामा मस्जिद, आगरा किला समेत कई इलाकों में बंदरों का आतंक है। मंदिरों के डर के कारण कई लोग घरों में अंदर ही कैद है। पुरातत्व विभाग में बंदरों से बचाव के ' बंदरों से सावधान' बोर्ड लगा कर ही अपने कर्तव्यों से इतिश्री कर रहा है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।