दक्षिण अफ्रीका की हार ने पलटे समीकरण और टीम इंडिया पहुंची सेमीफाइनल में, अभी चल रहा है पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच मैच, जो तय करेगा सेमीफाइनल की चौथी टीम

<p><em><strong>भारतीय टीम सेमीफाइनल में क्वालिफाई करने वाली तीसरी टीम बन गई है। साथ ही, पाकिस्तान और बांग्लादेश के लिए भी सेमीफाइनल के रास्ते खुल गए हैं।</strong></em></p>

दक्षिण अफ्रीका की हार ने पलटे समीकरण और टीम इंडिया पहुंची सेमीफाइनल में, अभी चल रहा है पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच मैच, जो तय करेगा सेमीफाइनल की चौथी टीम
06-11-2022 - 10:12 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में रविवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। एडिलेड में खेले गए रोमांचक मुकाबले में कमजोर नीदरलैंड्स टीम ने साउथ अफ्रीका को करारी शिकस्त दी है। इस नतीजे के साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में क्वालिफाई करने वाली तीसरी टीम बन गई है। साथ ही, पाकिस्तान और बांग्लादेश के लिए भी सेमीफाइनल के रास्ते खुल गए हैं। आज इन दोनों में मैच होना है, जिसमें विजेता टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।
चौथी टीम का फैसला आज ही
सेमीपफाइनल खेलने वाली चैथी टीम कौन सी होगी, इसका निर्णय एडिलेड में खेले जाने वाले पाकिस्तान और बांग्लादेश के मैच के बाद हो जाएगा। इस मैच में जो भी टीम जीत दर्ज करेगी, वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। अभी दोनो टीमें 4-4 अंक लेकर बराबरी पर हैं।
मैच हारें या जीतें, हम सेमीफाइनल में 
भारतीय टीम का आज जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी ग्रुप मुकाबला होना है। अब यदि भारतीय टीम यह मैच हारती भी है, तब भी वह सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी, क्योंकि टीम इंडिया अभी 6 पॉइंट्स के साथ अपने ग्रुप-2 में टॉप पर है। 
फिर चोकर्स साबित हुई साउथ अफ्रीका 
साउथ अफ्रीका टीम एक बार फिर वल्र्ड कप में चोकर्स साबित हुई है। उसके पास यह मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाने का शानदार मौका था। सामने कमजोर नीदरलैंड्स टीम थी, लेकिन अफ्रीकी टीम मौका भुना नहीं सकी। मैच में साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस भी जीता था और पहले गेंदबाजी चुनी थी।
नीदरलैंडस ने दिखाए तीखे तेवर
पहले बैटिंग करते हुए नीदरलैंड्स टीम ने 4 विकेट पर 158 रनों का स्कोर बना दिया। टीम के लिए कॉलिन एकरमेन ने 26 बॉल पर 41 रनों की धुआंधार पारी खेली, इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। इनके अलावा स्टीफन मेबर्ग ने 37 और टॉम कूपर ने 35 रन बनाए। इसके बाद 159 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब रही। बीच में टीम संभली भी, लेकिन आखिर में आकर एकदम लड़खड़ा गई। अफ्रीकी टीम ने 112 से 141 के बीच 8 विकेट गंवाए और मैच हाथ से निकल गए। अफ्रीकी टीम 8 विकेट पर 145 रन ही बना सकी और 13 रनों से मैच गंवा दिया। टीम के लिए सबसे ज्यादा 25 रन रिली रोसो ने बनाए।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।