सीसीटीवी में रात के 4 बजे कंधे पर बैग ले जाता दिखा आफताब
<p><em><strong>करीब 21 सैकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आफताब पीठ पर एक बैग टांगे हुए है और उसके हाथ में एक बॉक्स है।</strong></em></p>
अपनी लिवइन पार्टनर श्रद्धा की हत्या कर 35 टुकड़े करने वाले दरिंदे आफताब के खिलाफ अब एक वीडियो सबूत मिला है। यह सीसीटीवी फुटेज 18 अक्टूबर रात के 4 बजे का है। करीब 21 सैकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आफताब पीठ पर एक बैग टांगे हुए है और उसके हाथ में एक बॉक्स है। बॉक्स में क्या है, यह तो साफ-साफ नहीं कहा जा सकता है लेकिन बॉक्स पैकिंग वाला दिख रहा है।
अगर आरोपी उसमें श्रद्धा की लाश के टुकड़ों को ठिकाने लगाने जा रहा था तो साफ है कि इससे पहले आफताब ने 18 मई को हत्या के बाद जो दावा किया था कि 5 जून तक ही उसने डेडबॉडी को ठिकाने लगा दिया था, वह झूठा हो सकता है।
What's Your Reaction?