मुसीबत से बचकर महिला आईएएस अधिकारी ने दी सीख ...अपनी सुरक्षा के प्रति हमेशा रहे सतर्क,100 नंबर डायल करें 

<p><em>वरिष्ठ आईएएस अधिकारी स्मिता सभरवाल के हैदराबाद स्थित घर में &nbsp;में अनधिकृत रूप से घुसने के आरोप में &nbsp;एक सरकारी अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री की सचिव स्मिता, हैदराबाद के पॉश जुबली हिल्स में रहती हैं। अपने घर में घुसपैठिए को देख कर उन्होंने शोर मचाया। फिर सुरक्षा कर्मचारियों ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।आईएएस स्मिता ने ट्वीट कर घटना की जानकारी देते हुए लोगो को सुरक्षा के प्रति सजग रहने की सीख दी। &nbsp;</em></p>

मुसीबत से बचकर महिला आईएएस अधिकारी ने दी सीख ...अपनी सुरक्षा के प्रति हमेशा रहे सतर्क,100  नंबर डायल करें 
23-01-2023 - 01:42 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

नायब तहसीलदार था आरोपी 
घुसपैठिए की पहचान नायब तहसीलदार आनंद रेड्डी के रूप में हुई है। घर के बाहर कार में इंतजार कर रहे उसके दोस्त को भी पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। यह घटना शनिवार, 21 जनवरी को हुई।

आरोपी नायब तहसीलदार ने दी सफाई 
पुलिस ने मेडचल मलकजगिरी जिले के नायब तहसीलदार आनंद रेड्डी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने दावा किया कि वह अपनी पदोन्नति से संबंधित मुद्दे पर चर्चा करने के लिए महिला आईएएस अधिकारी के पास गए थे। स्मिता सभरवाल की शिकायत पर आनंद रेड्डी और उनके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 स्मिता सभरवाल ने रविवार, 22 जनवरी को ट्विटर पर घटना का खुलासा करते हुए लिखा, “यह सबसे दु:खद अनुभव था, जब एक घुसपैठिया मेरे घर में घुस आया। मैंने दिमाग लगाया और प्रेजेंस ऑफ माइंड से अपने आपको बचाया। सबक : आप चाहे कितने भी सुरक्षित क्यों न हों, हमेशा व्यक्तिगत रूप से दरवाजे/तालों की जांच करें, उन्होंने ट्वीट कर लोगों को आपात स्थिति में 100 नंबर डायल करने की सलाह दी।”

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।