फांसी भी मिली तो अफसोस नहीं, जन्नत में मिलेगी हूरें...जेहादी सोच के साथ हिंदू लड़कियों को फंसा रहा था आफताब
<p><em><strong>कट्टर मानसिकता के आफताब ने पहली बार चौंकाने वाला बयान दिया है। वह साजिश के तहत बंबल एप से हिंदू लड़कियों को जाल में फंसा रहा था। वह श्रद्धा के अलावा भी कुछ अन्य हिंदू लड़कियों के संपर्क में था।</strong></em></p>
लिव इन पार्टनर श्रद्धा वाॉकर की हत्या करने के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला से पूछताछ व पाॅलीग्राफ टेस्ट के बाद लगातार चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। पूछताछ के दौरान उसने पहली बार चौंकाने वाला बयान दिया है।
आफताब की कट्टर मानसिकता आई सामने
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक उसने कहा है कि श्रद्धा की हत्या के आरोप में उसे फांसी भी हो जाए तो अफसोस नहीं होगा, जन्नत में जाने पर उसे हूर मिलेगी। यही नहीं, उसने यह भी बताया कि श्रद्धा से रिश्ते के दौरान उसके 20 से अधिक हिंदू लड़कियों से संबंध रहे हैं। पुलिस को दिए उसके इस बयान से आफताब की कट्टर मानसिकता सामने आई है।
हिंदू लड़कियों को फंसाता था जाल में
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आफताब ने पूछताछ के दौरान कहा कि बंबल एप पर वह हिंदू लड़कियों को ढूंढ़कर अपने जाल में फंसाता था। श्रद्धा की हत्या के बाद वह एक मनोविज्ञानी को अपने कमरे पर लाया था, वह भी हिंदू थी। उसे उसने श्रद्धा की अंगूठी तोहफे में देकर अपने जाल में फंसाया था। इसके अलावा भी कुछ अन्य हिंदू लड़कियों के वह संपर्क में था।
नहीं दिख रहा पछतावा
उसने कहा कि श्रद्धा की हत्या कर उसके शव के टुकड़े कर फेंकने का उसे जरा भी अफसोस नहीं है। शातिर आफताब जब तक रिमांड पर था, वह पुलिस को गुमराह करता रहा। उसके चेहरे पर कभी शिकन नहीं दिखाई दी। पूछताछ खत्म हो जाने पर वह चैन की नींद सोता था। उसने पुलिस से स्पष्ट कहा कि उसने मुंबई में ही श्रद्धा की हत्या कर उसके टुकड़े करने की ठान ली थी।
पाॅलीग्राफ में सामने आए हैं आश्चर्यजनक तथ्य
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाॅलीग्राफ टेस्ट में आफताब ने कुछ ऐसे सच बताये हैं, जो बेहद चौंकाने वाले हैं। पुलिस नार्को टेस्ट के बाद इन तथ्यों की पुष्टि करना चाहती है। पाॅलीग्राफ टेस्ट में उसने जो बताया है, उससे जांच में काफी मदद मिल रही है। इसके जरिये ही उसके घर से पांच चाकू बरामद किए गए थे। इसके अलावा उम्मीद है कि जल्द ही अन्य सुबूत भी जुटा लिए जाएंगे।
What's Your Reaction?