वॉट्सऐप के 50 करोड़ यूजर्स का डेटा लीक, इनमें कहीं आपका नंबर तो नहीं....

<p><em><strong>इसमें भारत के अलावा अमेरिका, यूके, रूस, मिस्र, इटली और दूसरे देश भी शामिल हैं।</strong></em></p>

वॉट्सऐप के 50 करोड़ यूजर्स का डेटा लीक, इनमें कहीं आपका नंबर तो नहीं....
30-11-2022 - 07:30 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

वॉट्सऐप के लगभग 500 मिलियन यूजर्स के फोन नंबर को सेल के लिए उपलब्ध करवाया गया है।. इसे लेकर हाल ही में आई एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई है। साल 2022 डेटाबेस से 487 मिलियन वॉट्सऐप यूजर्स के मोबाइल नंबर को बेचा जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार इन फोन नंबर में भारत के यूजर्स का भी डेटा शामिल है। 
वॉट्सऐप डेटा लीक में 84 अलग-अलग देशों के मोबाइल नंबर शामिल हैं। इसमें भारत के अलावा अमेरिका, यूके, रूस, मिस्र, इटली और दूसरे देश भी शामिल हैं। वॉट्सऐप का इस्तेमाल दुनियाभर के 2 अरब से ज्यादा यूजर्स करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस डेटा को डार्क वेब पर बेचा जा रहा है. इसके लिए कीमत भी तय की गई है। 
अगर आपको लगता है कि आपका डेटा भी डार्क वेब पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया गया है तो आप अपनी ईमेल आईडी के पासवर्ड को तुरंत बदल लें। इसके अलावा ईमेल आईडी के पासवर्ड को कठिन रखें ताकि हैकर्स आसानी से इसे क्रैक ना कर पाएं। अगर आपका मोबाइल नंबर लीक हुआ है तो इस केस में आप ज्यादा कुछ नहीं कर सकते हैं। हालांकि, आप अनजान या संदेहास्पद नंबर से आने वाले मैसेज या कॉल को इग्नोर करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।