आखिर कौन है ये महिला, जिसको देखते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंह से निकला- ‘अइयो...!’
<p><em><strong>पीएम के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए पहली तस्वीर में काॅमेडियन श्रद्धा पीएम मोदी के साथ पोज देती नजर आ रही थीं।</strong></em></p>
कॉमेडियन श्रद्धा जैन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की कुछ तस्वीरें साझा कीं। इंस्टाग्राम पर श्रद्धा ने प्रशंसकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी मुलाकात की एक झलक दिखाई।
पीएम के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए पहली तस्वीर में काॅमेडियन श्रद्धा पीएम मोदी के साथ पोज देती नजर आ रही थीं। दूसरी ग्रुप पिक्चर में एक्टर यश और कांतारा स्टार ऋषभ शेट्टी को भी स्पॉट किया गया। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘नमस्कार, हां, मैं हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री से मिली। मेरे लिए उनका पहला शब्द ‘अय्यो!’ था। मैं पलकें नहीं झपका रही हूं, यह मेरा ‘ओ माई जॉड’ है।
एक प्रसिद्ध कॉमेडियन, भारतीय अभिनेत्री, रेडियो जॉकी और टेलीविजन होस्ट, अयो श्रद्धा ने मुख्य रूप से कन्नड़ फिल्म उद्योग में काम किया है। वह तुलु, कन्नड़, हिंदी, मराठी और अंग्रेजी सहित पांच भाषाओं में वीडियो बनाती हैं। उन्होंने आईटी क्षेत्र में अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने 2008 में अपनी नौकरी छोड़ दी और फीवर 104 एफएम में रेडियो जॉकी बन गईं। वह नौ साल से अधिक समय से रेडियो होस्ट हैं।
What's Your Reaction?