Rahul Gandhi New Look : क्लीन शेव, बीयर्ड लुक के बाद अब फिर बदल गए राहुल गांधी, ब्रिटेन में दिखा जेंटलमेन लुक..!
<p><em><strong>Rahul Gandhi New Look : राहुल गांधी की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में उन्होंने कोट-पैंट पहन रखा है।</strong></em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों ब्रिटेन दौरे पर है। यहां वो कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देंगे। इसके साथ ही, राहुल की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में राहुल गांधी ने कोट पैंट पहन रखा है। इसके अलावा राहुल का नया लुक भी नजर आ रहा है, जिसमें उनकी कटी हुई दाढ़ी नजर आ रही है। राहुल के इस लुक को काफी लोग पसंद कर रहे है। राहुल के इस ट्रिम दाढ़ी के लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
पिछले दिनों राहुल गांधी ने देश में कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। इसमें वह 150 दिनों में 3500 किमी तक पैदल चले थे। यह यात्रा 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरी थी। यात्रा के दौरान राहुल गांधी की दाढ़ी काफी बढ़ गई थी, जिसकी वजह से लोग उन्हें साधु-संत बोलने लगे थे। तमिलनाडु, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश होते हुए जम्मू-कश्मीर पहुंची थी। यात्रा के दौरान राहुल गांधी सफेद हाफ टी-शर्ट में नजर आए थे। राहुल गांधी अपनी इस टी-शर्ट की वजह से भी काफी चर्चा में आए थे। इसके पहले 2021 में भी राहुल का नया लुक नजर आया था। उस दौरान राहुल क्लीन शेव में नजर आए थे।
What's Your Reaction?