ईसीआई की एसआईआर रिपोर्ट पर आरजेडी का केंद्र पर हमला: कहा , बिहार में विदेशी नागरिकों की जिम्मेदारी गृहमंत्री की

बिहार में मतदाता सूची की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार जैसे देशों के नागरिकों के पाए जाने को लेकर निर्वाचन आयोग (ECI) की ओर से किए गए खुलासे के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सोमवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला..

ईसीआई की एसआईआर रिपोर्ट पर आरजेडी का केंद्र पर हमला: कहा , बिहार में विदेशी नागरिकों की जिम्मेदारी गृहमंत्री की
15-07-2025 - 11:49 AM

नयी दिल्ली। बिहार में मतदाता सूची की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार जैसे देशों के नागरिकों के पाए जाने को लेकर निर्वाचन आयोग (ECI) की ओर से किए गए खुलासे के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सोमवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।

आरजेडी सांसद मनोज झा ने इस मुद्दे पर केंद्रीय गृहमंत्री को सीधे जिम्मेदार ठहराया और उनसे जवाबदेही की मांग करते हुए इस्तीफे तक की बात कही।

मनोज झा ने कहा,“इससे दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता। चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है, जिस पर हमने दशकों तक भरोसा किया है—जिसकी नींव सुकुमार सेन जैसे पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्तों ने रखी थी। लेकिन आज 'गहन पुनरीक्षण' के नाम पर अराजकता फैलाई जा रही है। जो पत्रकार और फील्ड रिपोर्टर इस पर काम कर रहे हैं, उन्हें सीधे या परोक्ष रूप से धमकाया जा रहा है। यह हमारे लोकतंत्र के साथ क्या हो रहा है?”

उन्होंने मतदाता सूची की प्रक्रिया की विश्वसनीयता  पर सवाल उठाते हुए कहा, अगर आज ये मतदाता सूची गलत है, तो याद रखिए, देश के प्रधानमंत्री भी इसी मतदाता सूची के जरिए चुने गए थे। अगर एक भी बांग्लादेशी इसमें दर्ज पाया गया है, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है? ये सिर्फ स्थानीय प्रशासन की विफलता नहीं है—यह राष्ट्रीय विफलता है। केंद्रीय गृहमंत्री जिम्मेदार हैं। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए और यह स्वीकार करना चाहिए कि उनका मंत्रालय असफल रहा है। यह तो सीधा-सपाट मामला है।”

मनोज झा ने यह भी कहा कि बीजेपी यह प्रचारित कर रही है कि आरजेडी और कांग्रेस स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन का विरोध कर रही हैं, जिस पर उन्होंने पलटवार किया, क्या बीजेपी ने पूरी मतदाता सूची देख ली है? क्या अब चुनाव आयोग भी उनका गठबंधन सहयोगी बन गया है? चुनाव आयोग लोकतंत्र का प्रहरी है, न कि सत्ताधारी दल का पालतू कुत्ता।”

उन्होंने आगे कहा,अगर वाकई बिहार में विदेशी नागरिक रह रहे हैं, तो गृहमंत्री और प्रधानमंत्री दोनों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।”

बिहार की कानून-व्यवस्था पर हमला
एसआईआर रिपोर्ट की बहस बिहार में सुशासन बनाम अराजकता के व्यापक विमर्श के बीच सामने आई है। जेडीयू सांसद संजय कुमार झा के अपराधियों को हमेशा पकड़ लिया जाता है” वाले बयान पर आरजेडी नेता ने तीखा जवाब दिया।

मनोज झा बोले, वो मुजफ्फरपुर जाकर गोपाल खे़मका के घर में ये बात कहें। पीड़ितों के प्रति संवेदना कहां है? ऐसी खोखली बातें मत कीजिए—सार्वजनिक रूप से तथ्यों के साथ बात कीजिए।”

आखिर में उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, बिहार में अब कानून नाम की कोई चीज नहीं बची है—यह पूरी तरह से अराजकता है। बड़े व्यवसायियों से लेकर आम नागरिक तक—कोई भी सुरक्षित नहीं है।”

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।