फेमस क्रिकेटर से शादी के बाद छोड़ा सिनेमा, 39 की उम्र और दो बच्चों के बाद भी बरकरार है जलवा

<p><em><strong>क्रिकेट और बॉलीवुड के बीच का रिश्ता नया नहीं है। बीते दौर से ही इन दो अलग-अलग जगत के लोगों का आपस में मिलना-जुलना होता रहा है और अब भी जारी है। बी-टाउन में ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जिनका क्रिकेटर्स के साथ अफेयर रहा है और फिर शादी के बंध चुकी हैं। लेकिन कुछ का करियर क्रिकेटर से शादी के बाद भी जारी है तो बाकी सबने घर बसाने के बाद स्क्रीन पर आना कम कर दिया। इस लिस्ट में ऐसी हीरोइन हैं, जिसने फिल्मों में काम किया लेकिन शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग से दूरियां बना लीं।</strong></em></p>

फेमस क्रिकेटर से शादी के बाद छोड़ा सिनेमा, 39 की उम्र और दो बच्चों के बाद भी बरकरार है जलवा
30-11-2023 - 09:19 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

दरअसल, जिनके बारे में हम यहां बात कर रहे हैं उनके पति भी क्रिकेट के बाद पर्दे पर डेब्यू कर चुके हैं और वो नाम है गीता बसरा। 13 मार्च, 1984 को जन्मीं गीता बसरा एक ब्रिटिश अभिनेत्री हैं, जो बॉलीवुड फिल्मों में दिखीं लेकिन अब वे अपने परिवार पर ध्यान दे रही हैं। हालांकि, ऐसा बिल्कुल भी नहीं कि एक्टिंग छोड़ने के बाद वे ग्लैमर वर्ल्ड से पूरी तरह से दूर हुई हों।
गीता बसरा अब भी अपने ग्लैमरस पिक्चर्स और वीडियोज के जरिए लोगों का अटेंशन लेती हैं। हाल ही में उन्होंने फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनकी खूबसूरती का अंदाज देखते ही बनता है। उनका ये रूप देख कोई कह नहीं सकता है कि वे 2 बच्चों की मां भी हैं। अभिनेत्री 39 की उम्र में भी कहर ढाती हैं और हीरोइनों को टक्कर देती हैं।
गीता बसरा ने भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह से शादी की है और उनका विवाह जालंधर के पास एक गुरुद्वारे में एक समारोह में हुआ था। गीता बसरा का जन्म इंग्लैंड के दक्षिणी तट पर पोर्ट्समाउथ, हैम्पशायर में भारतीय पंजाबी हिंदू माता-पिता के घर हुआ था, लेकिन अब वो मुंबई में रहती हैं।
गीता बसरा ने किशोर नमित कपूर अभिनय संस्थान में अभिनय सीखा और 2006 में इमरान हाशमी स्टारर फिल्म से पर्दे पर डेब्यू किया था, जिसमें वे एक ऐसी गर्ल के रोल में दिखीं, जिसे उसके लवर द्वारा वेश्यावृति में बेच दिया जाता है। हालांकि, ये फिल्म बहुत बुरी फ्लॉप हुई थी।
इसके बाद गीता बसरा की एक के बाद एक कई फिल्में फ्लॉप गई थी। इस तरह से लगातार फ्लॉप के बाद अभिनेत्री ने घर बसाना सही समझा। वैसे आपको बता दें कि उनके पति ने 2021 में संन्यास के बाद तमिल फिल्म ‘फ्रेंडशिप’ से डेब्यू किया था।
फिल्मों के अलावा गीता बसरा को सुखिंदर शिंदा और राहत फतेह अली खान के गीत ‘घुम सुम घुम सुम’ के म्यूजिक वीडियो में भी देखा गया था, जिसमें राहुल भट्ट द्वारा निभाए गए पुरुष नायक की प्रेमिका की भूमिका निभाई गई थी। फिलहाल वे अपने परिवार को संभाल रही हैं, उनकी एक बेटी हिनाया और एक बेटा, जोवन वीर सिंह है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।