‘अनिल कपूर ने हवाईजहाज में मेरा हाथ पकड़ा और..’, महिला के खुलासे से हैरान रह गया इंटरनेट जगत, पोस्ट हो रही जमकर वायरल
<p><em><strong>हवाई यात्रा के दौरान अपने पसंदीदा सितारों से मिलने या करीब से उन्हें देखने की संभावना बढ़ जाती है। शिखा मित्तल नाम की इस महिला ने अपनी बगल वाली सीट पर जब सुपर सितारे अनिल कपूर को बैठे देखा तो हैरान रह गई। लेकिन इसके बाद अनिल कपूर के व्यवहार को वह जिंदगी भर नहीं भूल सकती। महिला ने अभिनेता की तारीफ के पुल बांधते हुए एक पोस्ट लिखी है। </strong></em></p>
प्रशंसक अक्सर हवाई अड्डों के बाहर अपने पसंदीदा सितारों की एक झलक देखने पहुंच जाते हैं। लेकिन, एक महिला ने हाल ही में एक उड़ान में अपने पड़ोस की सीट पर अनिल कपूर को बैठे हुए पाया और इसके बाद जो हुआ, उसका अनुभव अविस्मरणीय बन गया। शिखा मित्तल नाम की महिला ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वह आम तौर पर कभी भी किसी सेलिब्रिटी के साथ तस्वीर नहीं लेती थी। लेकिन, अनिल कपूर के साथ वह यह तस्वीर लेने पर मजबूर हो गईं क्योंकि उन्होंने पूरे दो घंटे तक एक ऐसी उड़ान में उनका हाथ थामकर बातचीत करते रहे क्योंकि जहाज टर्बुलेंस से गुजर रहा था और वो बेहद डरी हुई थीं।
शिखा ने इंस्टाग्राम पर 66 वर्षीय स्टार के साथ एक सेल्फी साझा करते हुए लिखा, ‘कभी भी किसी सेलिब्रिटी के साथ तस्वीर नहीं लेती हूं। यहां तक कि यह तस्वीर भी अनिल कपूर के साथ नहीं है। यह एक सह-यात्री के साथ है। 2़ घंटे की निर्बाध बातचीत।’
विमान डगमगाया और अटकी सांस
मित्तल ने तब साझा किया कि जैसे ही फ्लाइट ने उड़ान भरी, मेरे ऊपर लगेज बॉक्स खुल गया और फड़फड़ाने लगा। उड़ान भरने के ठीक बाद विमान में उथल-पुथल मच गई। मैं हमेशा उड़ानों में भयभीत रहती हूं। 2022 में तबीयत खराब हो जाने के बाद और भी ज्यादा डरने लगी।
अनिल कपूर ने दिया भरपूर हौसला
वे अपनी पोस्ट में आगे लिखती हैं, उस उड़ान में जिस क्षण मैंने दो सीटों के बीच में डिवाइडर पर अपना हाथ रखा, मेरे सह-यात्री ने मेरा हाथ पकड़ा और कहा, ‘अरे यह ठीक है। मुझे अपना नाम बताओ। चलो बात करते हैं।’ अगर उस पल उन्होंने बात नहीं की होती, तो मैं उनकी प्राइवेसी का ख्याल रखते हुए उनसे कभी नहीं बोलती। लेकिन उन 2 घंटों में मैं बस हंसती रही और ऐसा लगा जैसे उड़ान भरने के कुछ सेकंड बाद फ्लाइट लैंड हो गई। मित्तल ने साझा किया कि वह अनिल कपूर के इस कदम से वास्तव में अभिभूत थीं।
सिलसिलेवार दिया बातचीत का ब्योरा
मित्तल ने इंस्टाग्राम पर इस उड़ान के अपने अनुभव को साझा किया था और बताया था कि कैसे दोनों ने दो घंटे से अधिक समय तक बातचीत की। शिखा ने सिलसिलेवार उन सब्जेक्ट को भी लिखा, जिन पर उनकी अनिल कपूर से बात हुई।
उन्होंने लिखा-
1. हमने चिंता के बारे में बात की।
2. उन्होंने मेरे पेशे के बारे में पूछा और इसलिए हमने फाइनेंशियल प्लानिंग, रिटायरमेंट प्लान, मनी मैनेजमेंट और वसीयत लिखने पर चर्चा की।
3. हमने उन फिल्मों पर चर्चा की जो वह हर साल करने की योजना बना रहे हैं।
4. हमने माधुरी और श्रीदेवी के बारे में बात की।
5. हमने लम्हे के बारे में बात की जो इतनी सफल फिल्म नहीं थी, फिर भी कई लोगों द्वारा पसंद की गई।
6. हमने औसत और असाधारण लोगों पर चर्चा की।
7. हमने भाग्य बनाम संयोग पर चर्चा की।
8. हमने मुंबई में संपत्ति की कीमतों पर चर्चा की।
9. हमने फिटनेस के बारे में बात की।
10. हमने कॉफी के लिए हमारे सामान्य प्यार पर चर्चा की।
What's Your Reaction?