केरल में निपाह वायरस से दो की मौत के बाद राजस्थान में भी अलर्ट, विभाग ने जारी की एडवाइजरी
<p>राजस्थान सरकार ने निपाह वायरस को लेकर बृहस्पतिवार को परामर्श (एडवाइजरी) जारी किया जिसमें चिकित्सा अधिकारियों से इस तरह के किसी भी मामले को लेकर 'सतर्क' रहने को कहा गया है।चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवा विभाग के निदेशक की ओर से जारी यह परामर्श राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्यों और सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएमएचओ) को भेजा गया है। विभाग की ओर से स्वास्थ्य कर्मियों के लिए भी एक परामर्श जारी किया गया है।</p>
Nipah virus advisory in Rajasthan: केरल में निपाह वायरस (Nipah virus) से दो लोगों की मौत और पांच संक्रमितों के मिलने के बाद पूरे देश में इस नई बीमारी को लेकर चिंता फ़ैल गयी है। इस बीच राजस्थान में भी अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को राजस्थान में स्वास्थ्य विभाग ने निपाह वायरस को लेकर एडवाइजरी जारी की है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को एडवाइजरी जारी करते हुए सभी मेडिकल कॉलेज प्राचार्य और जोन के संयुक्त निदेशकों को संदिग्ध मामलों में तत्काल सैंपल लेकर स्वास्थ्य निदेशालय को सूचित करने के निर्देश दिए हैं।इस बात पर भी ध्यान रखने का विशेष आदेश है कि केरल के संबंधित इलाके से यात्रा कर लौटने वाले यात्रियों पर भी नजर रखी जाये ।
सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा व सीएमएचओ को भेजी गयी एडवाइजरी
निपाह वायरस को लेकर राजस्थान सरकार द्वारा जारी की गई एडवाइजरी में केरल के कोझिकोड जिले से आने वाले यात्रियों पर खास नजर रखने को कहा गया है। चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवा विभाग के निदेशक की ओर से जारी यह परामर्श राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्यों और सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएमएचओ) को भेजा गया है। विभाग की ओर से स्वास्थ्य कर्मियों के लिए भी एक परामर्श जारी किया गया है।
निपाह वायरस के चलते केरल में स्कूल बंद किये गए
इस वायरस के बढ़ते मामलों के बीच गुरुवार 14 सितंबर को सभी स्कूल-कॉलेज दो दिनों के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।उल्लेखनीय है कि मस्तिष्क को क्षति पहुंचाने वाले वायरस के संक्रमण से कोझिकोड जिले में दो लोगों की मौत हो गई हैं जबकि पांच अन्य लोग संक्रमित हैं। डॉक्टर्स की टीम संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने में जुटी है।बुधवार को निपाह वायरस का पांचवां मामला दर्ज किया गया, जिसके तुरत बाद केरल के कोझिकोड जिले में सभी शिक्षण संस्थानों को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। पांचवा मामला एक स्वास्थ्यकर्मी का रिपोर्ट किया गया है जो निपाह वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया।
कोझिकोड जिले की डीएम ए गीता ने सोशल मीडिया पर बताया कि अगले दो दिन यहां स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि इस दौरान छात्र शैक्षणिक संस्थान दो दिन में ऑनलाइन पढाई कर सकेंगे।
What's Your Reaction?