चिकित्सक परामर्श के बिना किसी भी दवा का सेवन नहीं करें, विश्व एंटीमाइक्रोबियल जागरूकता सप्ताह पर राजस्थान के चिकित्सा मंत्री मीणा ने की गुजारिश
<p><em><strong> राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने शुक्रवार, 18 नवंबर को अपने राजकीय आवास से रोगाणुरोधी प्रतिरोध के जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने गुब्बारे उड़ाकर वर्ल्ड एंटीमाइक्रोबियल अवेयरनेस वीक (18 से 24 नवम्बर) का शुभारम्भ किया।</strong></em></p>
चिकित्सा मंत्री मीणा ने आमजन से अपील की है कि चिकित्सक की सलाह के बिना किसी भी दवा का सेवन नहीं करें। चिकित्सक की सलाह के अनुसार दवा का कोर्स पूरा करें तथा बची हुई दवाई न तो किसी अन्य को दें और न ही डॉक्टर की सलाह के बिना स्वयं इसका सेवन करें ।
उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचने के लिए अपने आसपास स्वच्छता रखें तथा गुणवत्तायुक्त स्वच्छ पौष्टिक भोजन का सेवन करें। डब्ल्यूएचओ द्वारा इस वर्ष की थीम ‘‘प्रिवेंटिव एंटीमाइक्रोबियल रेसिसटेंस टूगेदर’’ निर्धारित की गयी है।
इस दौरान मिशन निदेशक एनएचएम सुधीर शर्मा, निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. के.एल.मीणा, आईडीएसपी के स्टेट नोडल अधिकारी डॉ प्रवीण असवाल, एसएमएस मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की सीनियर प्रोफेसर डॉ. भारती मल्होत्रा, एंटीमाइक्रोबियल रेसिसटेंस कार्यक्रम की स्टेट कॉर्डिनेटर रूचि सिंह सहित निदेशालय के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं इस कार्यक्रम के डवलपमेंट पार्टनर पाथ के सहयोग से किया जा रहा है।
What's Your Reaction?