बदल गए हैं अग्निवीर भर्ती नियमः आईटीआई करने वालों को कितना फायदा
<p><em><strong>डीडीजी बिग्रेडियर जे. चौहान ने बताया कि आईटीआई करने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती में बोनस अंक देने का भी बड़ा फैसला लिया गया है। डीडीजी बिग्रेडियर जे. चैहान ने बताया कि आईटीआई करने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती में बोनस अंक देने का भी बड़़ा फैसला लिया गया है।</strong></em></p>
भारतीय सेना भारत का गौरव है। केन्द्र की मोदी सरकार ने पिछले साल तीनों सेनाओं में जवानों की भर्ती के लिए अग्निपथ योजना का बड़ा ऐलान किया था। केन्द्र सरकार ने अब अग्निपथ योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया नियमों में बदलाव भी किया है। सेना भर्ती के नए नियमों की जानकारी देते हुए राजस्थान सेना भर्ती मुख्यालय के डीडीजी बिग्रेडियर जे. चैहान ने बताया कि बरसों पुराने भर्ती नियमों को अभ्यर्थियों के हितों का ध्यान रखते हुए बदला गया है। इसके तहत आईटीआई करने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती में बोनस अंक देने का भी बड़ा फैसला लिया गया है।
नए नियमों के तहत सेना में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी को पहले ज्वॉइन इंडियन आर्मी वेबसाइट पर जाकर एक बार रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। उसके बाद ही वो इस साल आयोजित होने वाली सेना भर्ती की किसी भी रैली में भाग ले सकेगा। उसके रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 मार्च, 2023 रखी गई है. सेना भर्ती से जुड़े अफसरों का मानना है कि इस प्रक्रिया के बदलने से रैली में अनावश्यक भीड़ नहीं होगी। किसी भी प्रकार से किसी व्यक्ति का कोई दखल नहीं होगा। आवेदन से लेकर परीक्षा सब ऑनलाइन है। सिस्टम को फेयर बनाया गया है ताकि जो अभ्यर्थी पढ़ने लिखने में तकनीकी रूप से बेहतर होगा उसे मौका मिलेगा।
सेना भर्ती रैली में हुए ये हुए बदलाव
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अब अनिवार्य हो गया है।
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 15 मार्च, 2023 तक करना होगा।
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद अगले साल ही मौका मिलेगा।
- रैली में रजिस्ट्रेशन के बाद ऑनलाइन परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।
- रजिस्ट्रेशन के बाद तुरंत ही परीक्षा के लिए अभ्यर्थी अपना परीक्षा केंद्र चुन सकेगा।
- तय तिथि पर ऑनलाइन परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी को पहुंचना होगा।
- परीक्षा में पास होने पर फिजिकल टेस्ट और दौड़ के लिए बुलाया जाएगा।
- भारतीय सेना मैरिट के आधार पर भर्ती की चयन सूची जारी करेगी।
- आईटीआई करने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती में बोनस अंक देने का भी प्रावधान किया गया है।
What's Your Reaction?