एयर होस्टेस गीतिका शर्मा आत्महत्या केस : इस 25 जुलाई को हो जायेगा गोपाल कांडा के 'कांड' का फैसला

<p>बहुचर्चित एयर होस्टेस गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज हरियाणा के सिरसा से आरोपी विधायक गोपाल कांडा पर फैसला टाल दिया है, कोर्ट अब 25 जुलाई को अपना फैसला सुनाएगी। बता दें कि कोर्ट के फैसले पर सभी की निगाहें टिकी हुई थ। &nbsp;मगर कोर्ट ने फैसले के लिए कुछ समय और लिया है। बता दें कि &nbsp;मंगलवार को दिल्ली में एनडीए की अहम बैठक हुई थी। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का दावा है कि एनडीए की बैठक में 38 पार्टियां शामिल हुई हैं जिसमें गोपाल कांडा की हरियाणा लोकहित पार्टी भी शामिल है।</p>

एयर होस्टेस गीतिका शर्मा आत्महत्या केस : इस 25 जुलाई को हो जायेगा गोपाल कांडा के 'कांड' का फैसला
21-07-2023 - 11:34 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

ऐसे में अब अगली तारीख पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। 2012 के इस मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले से कांडा का राजनीतिक भविष्य भी तय होगा। 

ये है पूरा मामला
5 अगस्त 2012 को गोपाल कांडा की एयरलाइंस में एयर होस्टेस के रूप में काम करने वाली गीतिका ने दिल्ली में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में गोपाल कांडा और अपनी कंपनी एमडीएलआर की सीनियर मैनेजर अरुणा चड्ढा को दोषी ठहराया था। कांडा ने इस मामले में 18 महीने जेल में बिताए और मार्च 2014 में उन्हें जमानत मिली। गीतिका की मौत के करीब छह महीने बाद उनकी मां अनुराधा शर्मा ने भी आत्महत्या कर ली थी। 

कांडा ने अपने पिता के नाम पर एयरलाइंस थी खोली
2008 में गोपाल कांडा ने एक एयरलाइन कंपनी MDLR भी शुरू की। इसका नामकरण अपने पिता 'मुरलीधर लेखा राम' के नाम पर रखा इस कंपनी में उन्होंने गीतिका को काम पर रखा।  प्रशिक्षु के रूप में शुरुआत करने वाली गीतिका कंपनी में निदेशक बन गईं।  गीतिका दुबई में भी काम करती थी लेकिन बाद में उसने आत्महत्या कर ली।  गीतिका दिल्ली की रहने वाली थी। गोपाल कांडा हरियाणा में मंत्री भी रह चुके हैं। 

बता दें कि इस मामले में गोपाल कांडा मुख्य आरोपी हैं जबकि MDLR कंपनी में सीनियर मैनेजर रही अरुण चड्‌डा भी आरोपी हैं। वहीं २५ जुलाई को कोर्ट का फैसला विधायक गोपाल कांडा के राजनीतिक भविष्य तय करेगा। यदि उन्हें कोर्ट दोषी करार देते हुए सजा का ऐलान करती है तो उनका विधायक पद जा सकता है। साथ ही यह भी बता दें कि  मंगलवार को दिल्ली में एनडीए की अहम बैठक हुई थी। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का दावा है कि एनडीए की बैठक में 38 पार्टियां शामिल हुई हैं जिसमें गोपाल कांडा की हरियाणा लोकहित पार्टी भी शामिल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।