Gyanvapi Case: ज्ञानवापी विवादित स्थल  के ASI सर्वे पर रोक, इलाहाबाद हाईकोर्ट कल सुनाएगा फैसला

<p>इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी की ज्ञानवापी विवादित स्थल&nbsp; के ASI सर्वे पर रोक लगा दी है।&nbsp; मामले की सुनवाई गुरुवार 27 जुलाई को की जाएगी।&nbsp;</p>

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी विवादित स्थल  के ASI सर्वे पर रोक, इलाहाबाद हाईकोर्ट कल सुनाएगा फैसला
26-07-2023 - 11:25 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी की ज्ञानवापी विवादित स्थल के ASI सर्वे पर रोक लगा दी है। मामले की सुनवाई गुरुवार 27 जुलाई को की जाएगी। इस दौरान सर्वे कराने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ASI अधिकारी से पूछा कि मस्जिद का कितना सर्वे किया जा चुका है और पूरा करने में अभी कितना समय लगेगा।  इस पर उन्होंने बताया कि अभी तक 5 प्रतिशत सर्वे किया गया है। 31 जुलाई तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। अब इस मामले की सुनवाई कल दोपहर 3:30 बजे होगी। 

पिछले दिनों जिला जज एके विश्वेश ने शुक्रवार को विवादित स्थल परिसर का वैज्ञानिक सर्वे कराने का आदेश दिया था। ASI को 4 अगस्त तक सर्वे की रिपोर्ट वाराणसी की जिला अदालत को सौंपनी थी।  इसी आदेश के बाद ASI की टीम सोमवार को ज्ञानवापी का सर्वे करने पहुंची थी।  लेकिन मुस्लिम पक्ष ने इस सर्वे पर रोक की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने सर्वे पर दो दिन के लिए रोक लगाते हुए मस्जिद कमेटी को हाईकोर्ट जाने को कहा था। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।